फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharvari Wagh: धोखे को रिश्ते के लिए बड़ा खतरा मानती हैं शरवरी वाघ, लव लाइफ को लेकर कही ये बात

Tue, 03 Sep 2024 07:47 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शरवरी वाघ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी वाघ ने इस साल काफी धमाल मचाया है। वह इस साल अब तक 'मुंजा', 'महाराज' और 'वेदा' में नजर आ चुकी हैं। हॉरर कॉमेडी 'मुंजा' की सफलता ने उन्हें इस वक्त नवोदित और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों की पंक्ति में सबसे आगे खड़ा कर दिया है। अभिनेत्री इस वक्त आलिया भट्ट के साथ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की एक्शन-थ्रिलर 'अल्फा' के लिए तैयारी कर रही हैं। फिल्मों के अलावा वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। बीते कुछ समय से अभिनेत्री के सनी कौशल को डेट करने की अफवाहें काफी जोर पकड़ रही हैं। इस बीच अभिनेत्री ने रिलेशनशिप को लेकर एक खास बात कही है।
विज्ञापन

2 of 5
शरवरी वाघ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शरवरी तमाम अफवाहों के बाद भी अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चुप  ही रहती हैं। हाल में ही उन्होंने रिलेशनशिप में जरूरी चीजों के बारे में बात करते हुए कहा कि किसी भी रिश्ते में धोखा देना एक ऐसा कारक है,  जिसके बाद फिर किसी भी तरह की बातचीत नहीं की जा सकती। फिल्मफेयर के साथ एक नए इंटरव्यू के दौरान, शरवरी वाघ से उनके रिश्ते को लेकर ऐसी बातों के बारे में पूछा गया, जिन्हें वो कभी नजरअंदाज नहीं कर सकती। इस पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि धोखा एक ऐसी चीज है, जिसे वह रिश्तों में एक बड़ा खतरा के तौर पर देखती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
अभिनेत्री ने इस दौरान कहा कि वह इन सब चीजों को लेकर पहले से तय करने में विश्वास नहीं करती कि क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आदर और सम्मान सबसे महत्वपूर्ण है, फिर चाहे वे डेटिंग कर रहे हों या नहीं। अभिनेत्री ने कहा, "मुझे लगता है कि धोखा देना किसी रिश्ते में एक बड़ा खतरा होगा,क्योंकि यह मेरे लिए अनादर से जुड़ा है। अगर मैं कभी डेटिंग करती हूं, तो धोखा देना मेरे लिए एक ऐसी चीज है, जो निश्चित रूप से एक मुद्दा होगी।"
बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे उत्तम कुमार, तय किया था सिनेमा का शानदार सफर

4 of 5
शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
इस दौरान अभिनेत्री से जब उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनके पास चर्चा करने के लिए कोई प्रेम कहानी नहीं है। अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन्होंने जीवन में दो पुरुषों को डेट किया है, जिन्हें उन्होंने मजेदार लड़के कहा है। शरवरी ने इसमें जोड़ते हुए कहा कि उन्हें रिलेशनशिप में होने के कारण वो आकर्षक लगे। 'अल्फा' अभिनेत्री ने आगे कहा कि उनके लिए लव लाइफ में हंसी-मजाक एक महत्वपूर्ण कारक है। सनी कौशल के साथ अपने रिश्ते की अफवाहों के बावजूद अभिनेत्री ने खुद को सिंगल बताया है। 
Godmother 25 Years: लेडी गैंग्सटर पर बनी थी फिल्म 'गॉडमदर', शबाना आजमी ने निभाई थी संतोकबेन जडेजा की भूमिका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शरवरी वाघ और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, sharvari
बताते चलें कि शरवरी वाघ ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2020 में सनी कौशल के साथ सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी- आजादी के लिए' से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू साल 2021 में 'बंटी और बबली 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने इस साल मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी 'मुंजा', आमिर खान के बेटे जुनैद की डेब्यू फिल्म 'महाराज' और जॉन अब्राहम के साथ 'वेदा' में नजर आई हैं। इन तीनों फिल्मों में उनके अभिनय के लिए उन्हें सराहना मिली है। इस वक्त वह आलिया भट्ट के साथ 'अल्फा' की शूटिंग कर रही हैं। 

Shakti Kapoor Birthday: 700 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं शक्ति कपूर, खलनायकी और कॉमेडी से जीता दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें