बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अल्फा स्पाई थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ मुंजा अभिनेत्री शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। इसके अलावा आलिया लव एंड वॉर को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। आलिया ने अभी तक अपने बॉलीवुड करियर में कई बेहतरीन फिल्में कर चुकी हैं। लेकिन एक फिल्म ऐसी भी है, जो उनके हिसाब से ज्यादा बेहतर तो नहीं है, लेकिन फिर भी वह चाहती हैं कि इस फिल्म को उनकी और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर तब देखे जब वह बड़ी हो जाएं। इसके अलावा आलिया चाहती हैं कि रणबीर की यह एक खास फिल्म रहा जरूर देखें।

विज्ञापन
2 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में अपने अभिनय पर ज्यादा पसंद नहीं है और ना ही इस फिल्म को लेकर उन्हें कोई गर्व महसूस होता है, लेकिन वह चाहती हैं कि उनकी बेटी राहा इस फिल्म के मजेदार गानों और डांस सींस के लिए यह फिल्म बड़ी होकर एक बार जरूर देखें।
करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर ने भले ही आलिया भट्ट को बॉलीवुड में स्टारडम दिलाया हो, लेकिन यह ऐसी फिल्म नहीं है जिसमें उन्हें अपने अभिनय पर गर्व हो। हालांकि, अभिनेत्री ने हाल ही में एक बातचीत में खुलासा किया कि यह वह फिल्म है जिसे वह चाहती हैं कि उनकी बेटी राहा सबसे पहले देखे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब इंटरव्यू में आलिया से पूछा गया कि वह राहा को बड़ी होने पर कौन सी फिल्में दखाना चाहेंगी। आलिया ने अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर को चुना। उनका मानना है कि इस फिल्म में काफी मनोरंजक गाने और डांस सीक्वेंस राहा के लिए एकदम सही होंगे। आलिया ने कहा, "मैं चाहती हूं कि राहा स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म देखें क्योंकि यह सबसे कम उम्र की और सबसे ज्यादा मजेदार फिल्म है, जिसे कोई बच्चा देख सकता है।" "यह मेरी पहली फिल्म थी। हालांकि, मुझे इसमें अपने अभिनय पर बहुत गर्व नहीं है, लेकिन यह गानों से भरपूर है, और मुझे लगता है कि वह वाकई में इसका आनंद लेगी।" जब उनसे पूछा गया कि वह राहा को रणबीर कपूर की कौन सी फिल्म दिखाना चाहेंगी, तो आलिया ने कहा, "मैं चाहती हूं कि राहा अपने पापा रणबीर कपूर की फिल्म बर्फी देखें। मुझे लगता है कि यह बच्चों के लिए बहुत ही सही फिल्म है... हां, बर्फी एक अच्छा ऑप्शन है।"
आलिया ने 19 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' थी। इस फिल्म में आलिया के साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अभिनय किया था। आलिया भट्ट को फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में अभिनय करने के लिए 15 लाख रुपए फीस मिली थी।