फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Films Faced Script Plagiarism: ‘जिगरा’ ही नहीं इन फिल्मों पर भी लग चुके हैं कहानी चोरी के आरोप, देखें लिस्ट

Thu, 17 Oct 2024 12:37 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इन फिल्मों पर लग चुका है कहानी चोरी का आरोप - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ अपनी रिलीज के साथ ही विवादों में घिर चुकी है। फिल्म पर कहानी चुराने का आरोप लग रहा है। वहीं, यह बॉक्स ऑफिस पर भी खराब प्रदर्शन कर रही है। दरअसल, अभिनेत्री और निर्माता दिव्या खोसला कुमार ने ‘जिगरा’ के निर्माताओं पर उनकी फिल्म ‘सावी’ के स्टोरी आइडिया चुराने का आरोप लगाया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब किसी फिल्म पर कहानी चोरी का आरोप लगा हो। इससे पहले भी इस तरह के विवाद हो चुके हैं। आइए आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर कहानी चुराने का आरोप लग चुका है।

 
विज्ञापन

2 of 6
जर्सी - फोटो : यूट्यूब
जर्सी
शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ पर भी कहानी चुराने का आरोप लग चुका है। यह फिल्म इसी नाम की दक्षिण भारतीय फिल्म की रीमेक थी। कहानी चोरी का आरोप लगने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया था, जिसकी वजह से इसकी रिलीज भी कुछ दिनों के लिए टल गई थी। हालांकि, रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी फ्लॉप साबित हुई थी।
डेब्यू फिल्म में डब की गई थी इन अभिनेत्रियों की आवाज
विज्ञापन

3 of 6
पानीपत - फोटो : यूट्यूब
पानीपत
आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पानीपत’ पर भी कहानी चोरी का आरोप लग चुका है। लेखक विश्वास पाटिल ने दावा किया था कि फिल्म की पूरी कहाना उनके उपन्यास से हुबहु उठा ली गई है। इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

 

4 of 6
गुलाबो सिताबो - फोटो : यूट्यूब
गुलाबो सिताबो
आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ पर भी कहानी की चोरी का आरोप लगा था। फिल्म की लेखिका पर कहानी चोरी करने का आरोप एक महिला द्वारा लगाया गया था। अकीरा अग्रवाल नाम की महिला का दावा था कि फिल्म की कहानी उनके पिता राजीव अग्रवाल द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट ’13 मोहनदास लेन’ से उठाई गई थी।

 
विज्ञापन

5 of 6
छपाक - फोटो : यूट्यूब
छपाक
 मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘छपाक’ पर भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। लेखक राकेश भारती ने इस फिल्म के निर्माताओं पर कहानी चोरी का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि यह फिल्म उनकी लिखी कहानी पर बनाई गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाला - फोटो : यूट्यूब
बाला
आयुष्मान खुराना की की फिल्म ‘बाला’ पर भी कहानी चोरी का आरोप लग चुका है। यह आरोप निर्देशक सुधीर मिश्रा के असिस्टेंट रहे कमल चंद्रा ने लगाए थे। उनका कहना था कि उन्होंने आयुष्मान को पहले ये कहानी सुनाई थी, जिसका नायक गंजा था।
Femina Miss India 2024: फेमिना मिस इंडिया 2024 ग्रैंड फिनाले में पहुंचे ये सितारे, रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें