आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
साल 2019 तक आलिया भट्ट का करियर शानदार रफ्तार में चला। ‘उड़ता पंजाब’, ‘डियर जिंदगी’, ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’, ‘राजी’ और ‘गली बॉय’ जैसी पांच बैक टू बैक हिट फिल्में देकर आलिया ने अपनी पोजीशन हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन की कुर्सी पर पक्की की ही थी कि धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘कलंक’ ने उनकी इस रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। उसके बाद से लगातार आलिया संघर्ष कर रही हैं। ‘कलंक’ के बाद इस बीच आलिया ने ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी धर्मा प्रोडक्शंस की दो और फिल्मों में काम किया और इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर फिल्म ‘जिगरा’ की तरह ही खूब चर्चाएं होती रहीं।