फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actresses : मदरहुड को एंज्वॉय कर रही हैं इस साल कुछ नामी अभिनेत्रियां, बच्चों के साथ हो गईं व्यस्त

Tue, 22 Oct 2024 03:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मां बनने के बाद किसी भी महिला की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। बच्चों की किलकारी उन्हें एक अनोखी खुशी का अहसास कराती है। वह खुद को कंप्लीट महसूस करने लगती हैं। ऐसे ही अहसास, फिल्मी अदाकारों को भी होते हैं। इस साल कुछ जानी-मानी अभिनेत्रियां भी मां बनी हैं। इसमें दीपिका पादुकोण, ऋचा चड्ढा, युविका चौधरी, यामी गौतम और अमला पॉल जैसे नाम शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
अमला पॉल-दीपिका पादुकोण-यामी गौतम-ऋचा चड्ढा-युविका चौधरी - फोटो : अमर उजाला
मां बनने के बाद किसी भी महिला की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। बच्चों की किलकारी उन्हें एक अनोखी खुशी का अहसास कराती है। वह खुद को कंप्लीट महसूस करने लगती हैं। ऐसे ही अहसास, फिल्मी अदाकारों को भी होते हैं। इस साल कुछ जानी-मानी अभिनेत्रियां भी मां बनी हैं। इसमें दीपिका पादुकोण, रिचा चड्ढा, युविका चौधरी, यामी गौतम और अमला पॉल जैसे नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
दीपिका पादुकोण 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में माता-पिता बने हैं। उनके घर नन्ही परी आई है। इस बात की जानकारी रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक पोस्ट करके दी थी, जिसमें उन्होंने लिखा था- 'वेलकम बेबी गर्ल।' घर में बेटी के आने से रणवीर तो काफी खुश हैं। साथ ही दीपिका भी मदरहुड के इस फेज को काफी एंज्वॉय कर रही हैं। जल्द ही दीपिका की फिल्म 'सिंघम अगेन' भी रिलीज होने वाली है, इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीद हैं। वैसे भी दर्शकों को फिल्म का प्रोमो काफी पसंद आया है। 
विज्ञापन

3 of 6
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम@therichachadha
ऋचा चड्ढा 
दीपिका तरह ही रिचा चड्ढा के घर भी बेटी ने जन्म लिया है। इस खुशी को रिचा और उनके पति अली फजल ने जुलाई माह में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। वे लिखते हैं- 'हम खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। अब हम अपनी प्यारी बेटी के साथ काफी व्यस्त होने वाले हैं। आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।' 

4 of 6
युविका चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम-@yuvikachaudhary
युविका चौधरी 
युविका चौधरी ने फिल्मों और टीवी रियालिटी शोज में काफी काम किया है। वह कुछ दिन पहले ही मां बनी हैं। उनके घर भी प्यारी गुड़िया आई है। युविका के पति और एक्टर सिंगर प्रिंस नरूला ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी के जन्म की खबर दी। दोनों इन तस्वीरों में बहुत खुश नजर आ रहे थे।  
विज्ञापन

5 of 6
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम
यामी गौतम 
फिल्म 'उरी' फेम एक्ट्रेस यामी गौतम मई माह में मां बनी थीं, उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। जिस दिन उनके बेटे का जन्म हुआ उस दिन अक्षय तृतीया थी। इस शुभ दिन पर बेटे का जन्म यामी और परिवार के लिए बहुत ही खुशी की बात थी। बेटे के जन्म के बाद से ही यामी लाइमलाइट से दूर हैं क्योंकि वह अपने बेटे की देखभाल और परवरिश में व्यस्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमला पॉल - फोटो : इंस्टाग्राम
अमला पॉल 
अमला पॉल दक्षिण भारतीयों फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह पिछले साल अजय देवगन की फिल्म 'भोला' में नजर आई थीं। जुलाई माह में उनके घर भी बेटे का जन्म हुआ है। इस खुशी को उनके पति जगत देसाई ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह और उनके करीबी अमला और बेटे का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं। अमला भी वीडियो में बहुत खुश नजर आ रही हैं, उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ नजर आ रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें