फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actors: एक्शन से आए फिर कॉमेडी में भी छाए, इस साल भी धमाल मचाएंगे ये सितारे

Fri, 02 Aug 2024 05:58 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करियर के शुरुआती दौर में बतौर एक्शन हीरो काफी काम किया, लेकिन समय के साथ कॉमेडी और अन्य ऑनर में भी शानदार काम किया। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड अभिनेता - फोटो : इंस्टाग्राम
भारत में हर तरह की फिल्मों का एक अपना दर्शक वर्ग है। कुछ लोगों को एक्शन फिल्में पसंद आती हैं, तो किसी को कॉमेडी। किसी को थ्रिलर फिल्मों में मजा आता है, तो किसी को कॉमेडी फिल्मों से राहत मिलती है। फिल्मों की पसंद को लेकर, जब दर्शक इतने बंटे हुए हैं, तो कलाकारों के ऊपर भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। ऐसे में कलाकारों को चाहिए होता है कि वो खुद की बहुमुखी अभिनय क्षमता को साबित करें और दर्शकों को हर तरह की फिल्में दें। इस तरह से ही एक कलाकार हर तरह के दर्शक तक पहुंच सकता और सभी दर्शक वर्ग के बीच अपनी पहचान स्थापित कर सकता है। इस लेख में आज हम ऐसे ही उन कलाकारों का जिक्र करेंगे, जिन्होंने अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने करियर के शुरुआती दौर में बतौर एक्शन हीरो काफी काम किया, लेकिन समय के साथ कॉमेडी और अन्य ऑनर में भी शानदार काम किया। 
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay
संजय दत्त 
संजय दत्त ने पर्दे पर बहुमुखी अभिनय को साबित किया है। उन्होंने पर्दे पर अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। हालांकि, उन्होंने साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी’ से बतौर मुख्य अभिनेता डेब्यू किया था। इस फिल्म में भी उनका एक एक्शन अवतार देखने को मिला था। इसके बाद भी वह कई और एक्शन फिल्मों में नजर आए, इनमें ‘खलनायक’, ‘वास्तव’ आदि फिल्में शामिल हैं। एक्शन से शुरुआत करने के बाद उन्होंने कई शानदार कॉमेडी फिल्में भी कीं। ‘जोड़ी नंबर 1’, ‘धमाल’, ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ आदि कई फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को खूब हंसाया। इस साल भी वह कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ सहित कई अन्य फिल्मों में नजर आने वाले हैं। 
Armaan Malik: दो पत्नियों के साथ रह रहे अरमान मलिक ने किया अपने धर्म का खुलासा, बोले- मैं एक हिंदू हूं
विज्ञापन

3 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @suniel.shetty
सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने साल 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फिल्म सुपरहिट रही थी और इन्हें बतौर एक्शन हीरो कई फिल्में और मिलीं। इस दौरान सुनील ने ‘मोहरा’, ‘गोपी किशन’ आदि कई फिल्मों में अपना एक्शन अवतार दिखाया। एक्शन के बाद सुनील ने कॉमेडी फिल्मों में भी खूब नाम कमाया। इन्होंने ‘हेराफेरी’, ‘दीवाने हुए पागल’, ‘दे दना दन’ आदि कई फिल्मों में दर्शकों को खूब हंसाया। इस साल भी वह वेलकम टू जंगल में लोगों को हंसाते नजर आएंगे। 
'वेदा' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया ने ऐसा क्या पूछा कि चढ़ गई जॉन की भौहें

4 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
अजय देवगन
अजय देवगन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बीते तीन दशक से भी ज्यादा समय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। उन्होंने साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘फूल और कांटे’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह काफी एक्शन करते नजर आए थे। इसके बाद भी वह ‘विजयपथ’, ‘दिलजले’, ‘सिंघम’ आदि कई फिल्मों में एक्शन करते दिखे। हालांकि,इस दौरान उन्होंने कई कॉमेडी फिल्में भी कीं, जिनमें ‘गोलमाल’ सीरीज, ‘ऑल द बेस्ट’, ‘सन ऑफ सरदार’ आदि शामिल हैं। इस साल भी वह ‘औरौं में कहां दम था’और ‘सिंघम अगेन’ के जरिए अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। 
तूफानों से टकराने को तैयार सुष्मिता, योद्धा बनीं आईं नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykuma
अक्षय कुमार 
अक्षय कुमार कॉमेडी फिल्मों के कितने बड़े खिलाड़ी हैं, ये आज किसी को बताने की जरुरत नहीं है। भारत का हर सिनेप्रेमी अक्षय की कॉमेडी से अवगत है। उन्होंने पर्दे पर अपनी शानदार कॉमेडी से दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर किया है। ‘हेराफेरी’ की बात करें या ‘दीवाने हुए पागल’ या फिर ‘गरम मसाला’, अक्षय ने हर कॉमेडी फिल्मों में जबर्दस्त काम किया है। हालांकि, अक्षय ने साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘सौगंध’ से बतौर एक्शन हीरो अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ‘खिलाड़ी’, ‘मोहरा’, ‘खिलाड़ी 420’ आदि कई फिल्मों में एक्शन करते नजर आए थे। 
Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल ने रिश्तों में धोखा देने को बताया 'लत', कहा- यह आपको एक दिन नीचे खींच लेती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें