अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
मालूम हो कि इस साल अक्षय कुमार की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज हुई। इसमें वे टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आए। लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म औंधे मुंह गिरी। इसके बाद उनकी फिल्म 'सिरफिरा' आई वह भी बेदम रही। इन दिनों वे 'खेल खेल में' को लेकर चर्चा में हैं, जो बीते महीने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आई थी, लेकिन इसे भी दर्शक नहीं मिले। अब देखना होगा कि हॉरर में खिलाड़ी क्या कमाल करते हैं।