फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: इस कंपनी को मिले 'पुष्पा 2' के तमिल वर्जन के राइट्स, विजय की फिल्म 'गोट' का भी कर रही निर्माण

Fri, 12 Jul 2024 10:08 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' की शूटिंग जारी है। रिपोर्ट्स की मानें तो शूटिंग अपने आखिरी चरण में है और कहा जा रहा है कि निर्माताओं ने 31 अगस्त तक शूट खत्म करने की समय सीमा तय कर दी है। 'पुष्पा 2' की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर अपडेट आना शुरू हो गए थे और तभी से यह सिलसिला जारी है। अब ताजा अपडेट फिल्म के तमिल राइट्स को लेकर आया है।
 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' - फोटो : इंस्टाग्राम @mythriofficial

2 of 5
फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानी-मानी प्रोडक्शन कंपनी एजीएस एंटरटेनमेंट ने तमिलनाडु में 'पुष्पा 2' की रिलीज के राइट्स प्राप्त कर लिए हैं। इस बात की जानकारी खुद एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई है। एजीएस एंटरटेनमेंट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'पुष्पा 2' का एक पोस्टर जारी करते हुए लिखा कि एजीएस एंटरटेनमेंट तमिलनाडु में 'पुष्पा 2: द रूल' को वितरित करने के लिए काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
एजीएस एंटरटेनमेंट दलपति विजय की अगली फिल्म 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का भी निर्माण कर रही है। इस फिल्म को सितंबर में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में विजय दो-दो रोल करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में विजय के अलावा मीनाक्षी चौधरी, प्रभु देवा, माइक मोहन, जयराम और योगी बाबू भी अभिनय करते हुए दिखाई देंगे।

4 of 5
फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' - फोटो : इंस्टाग्राम @mythriofficial
'पुष्पा 2' की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ-साथ फहाद फाजिल भी अहम किरदार निभा रहे हैं। दर्शक अल्लू अर्जुन और फहाद के बीच की जंग को देखने के लिए काफी उत्साहित है। इस फिल्म को 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'पुष्पा 2' का फर्स्ट लुक शूट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'पुष्पा 2' का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। वहीं, मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग बैनर के तले इसका निर्माण किया गया है। फिल्म में देवी श्री प्रसाद का संगीत सुनने को मिलेगा। फिल्म का पहला भाग साल 2021 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब लोग आगे की कहानी को देखने की बाट देख रहे हैं।

Captain America 4 Teaser: 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' का टीजर जारी, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें