सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि जब उन्होंने साल 2018 में 'केदारनाथ' के साथ फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया तो उनकी शुरुआत इसी तरह हुई, लेकिन बाद में कुछ बदलाव हुए। उन्होंने याद करते हुए कहा, “केदारनाथ के दौरान मैं ऐसी ही थी और फिर मैं बदल गई। मेरे अंदर एक आवाज थी, जिससे ऐसा महसूस हो रहा था कि मैं अब अपने प्रति ईमानदार नहीं हूं, लेकिन मैंने इसे बदला और सकारात्मक विचार के साथ आगे बढ़ी।"