बॉलीवुड सितारे खूब लाइमलाइट में छाए रहते हैं। इन सितारे चर्चा में तभी रहते हैं, जबतक इनके पास फिल्में होती है। फिल्मी दुनिया से दूर होने के बाद इन सितारों की चमक थोड़ी फीकी पड़ जाती है। इसके बावजूद बॉलीवुड की कई हसीनाएं हैं, जिन्होंने मां बनने के बाद करियर से ब्रेक ले लिया था। आज हम इस लेख में उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बच्चों के खातिर फिल्मों से ब्रेक ले लिया। हालांकि, इन हसीनाओं ने बाद में अपना जबर्दस्त कमबैक भी किया है। तो चलिए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में...