फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress: अभिनय के बाद बिजनेस में सक्रिय हुईं अभिनेत्रियां, एक तो शाहरुख खान के साथ भी आ चुकी हैं नजर

Sat, 28 Sep 2024 05:29 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में हर साल हजार से भी ज्यादा फिल्में बनती हैं और हर शुक्रवार कई नए कलाकार फिल्मी दुनिया में अपनी शुरुआत करते हैं। इस दौरान कुछ को पहली फिल्म से ही दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है, तो कुछ गुमनामी में कहीं खो जाते हैं। इस वजह से कई कलाकार, जो फिल्मों में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने पर बिजनेस में सक्रिय हो जाते हैं। आज इस लेख में हम बात करेंगे उन अभिनेत्रियों की, जिन्होंने अभिनय के बाद बिजनेस की ओर रुख किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @shamitashetty_official
शमिता शेट्टी
इस सूची में सबसे ताजा नाम है बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी का। शमिता ने कुछ हिंदी फिल्मों के अलावा टीवी पर भी काम किया है। वह 'मोहब्बतें', 'बेवफा', 'कैश' आदि फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा टीवी पर भी वह 'बिग बॉस', 'खतरों के खिलाड़ी', 'झलक दिखला जा' आदि शो में नजर आ चुकी हैं। हाल में ही अभिनेत्री से जुड़ी एक खबर सामने आई, जिसमें पता चला कि वो अब अभिनय से इतर बिजनेस की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने अब इंटीरियर डिजाइनर एक नई पारी का आगाज किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना हिंदी सिनेमा की जानी-पहचानी अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। फिल्म 'बरसात' से बॉबी देओल के साथ अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली ट्विंकल, वह शाहरुख खान के साथ 'बादशाह' और आमिर खान के साथ 'मेला' आदि कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अजय देवगन और अक्षय कुमार के साथ भी फिल्में की हैं। अक्षय कुमार से शादी करने के बाद उन्होंने अपने अभिनय करियर को अलविदा कह दिया। इसके बाद उन्होंने बतौर इंटीरियर डिजाइनर एक नए क्षेत्र में कदम रखा और बेहद सफल भी हुईं। वह अब एक सफल इंटीरियर डिजाइनर हैं। 

4 of 5
सिंपल कौल - फोटो : इंस्टाग्राम @simplekaul
सिंपल कौल
सिंपल कौल टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रही हैं। उन्हें मशहूर शो 'शरारत' से लोकप्रियता मिली, जिसके बाद वह 'कुसुम', 'कुटुम्ब', 'खिचड़ी', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आदि कई टीवी शो में नजर आईं। हालांकि, बाद में टीवी पर काम न मिलने की वजह से उन्होंने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा। अब वह अपने बिजनेस के जरिए करोड़ों का कारोबार करती हैं। वह मु्ंबई में रेस्तरां का बिजनेस चलाती हैं। 
Ranbir Kapoor: वाईआरएफ की 'धूम 4' में धमाल मचाएंगे रणबीर कपूर? फिल्म में नहीं लौंटेंगे अभिषेक बच्चन-उदय चोपड़ा!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयशा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ayeshakapur
आयशा कपूर
आयशा कपूर को महज 12 साल की उम्र में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार मिल गया था। उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में एक बाल कलाकार के रूप में काफी सराहनाएं बटोरी थीं। अभिनेत्री ने सल 2009 में अपनी मां के साथ मिलकर अपना बिजनेस शुरू किया था। इसके साथ ही वह इन दिनों न्यूट्रिशन हेल्थ कोच के तौर पर सोशल मीडिया पर अपने फॉलोवर्स को गाइड करती हैं। वह आईआईएन न्यूयॉर्क से सर्टिफाइड न्यूट्रिशन हेल्थ कोच हैं। 
Ranbir Kapoor: इन 10 निर्देशकों ने रणबीर को बनाया हीरो नंबर वन, हर एक ने बताई किरदार की एक खास खूबी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें