रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
धूम 4 को हॉलीवुड की एक्शन-बड़ी फिल्मों से मुकाबला करने के लिए बड़े पैमाने पर बनाने का विचार किया जा रहा है। यह रणबीर के करियर की 25वीं फिल्म भी होगी और वह चाहते हैं कि यह एक बड़ा बेंचमार्क बने, जो एक अभिनेता के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा को परिभाषित करे। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर रामायण 1 और 2 के बाद धूम 4 की शूटिंग करेंगे। इसके साथ ही वे 'एनिमल' सीक्वल 'एनिमल पार्क' पर भी काम करेंगे।