तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बने डीएमडीके प्रमुख विजयकांत पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित हो गए थे। रिपोर्ट आने के बाद से वे चेन्नई के मियोट अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन आज तमिलनाडु में देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) नेता विजयकांत का निधन हो गया है। विजयकांत ने साउथ इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। अभिनेता बनने के बाद उन्होंने राजनेता बनने तक का सफर तय किया है। आइए जानते हैं साउथ के दिग्गज सितारे विजयकांत का अभिनेता से राजनेता बनने तक का सफर।