फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aarushi Nishank: आरुषि निशंक ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित, अभिनेत्री ने जताई खुशी

Thu, 28 Mar 2024 04:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आरुषि निशंक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री, निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता आरुषि निशंक को ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आरुषि ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है। अभिनेत्री को यह अवॉर्ड एशिया वन मैगजीन और ईटी नाउ द्वारा आयोजित एक आयोजन में दिया गया है। यह सम्मान समारोह अलग-अलग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों के लिए आयोजित किया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
आरुषि निशंक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस सम्मान समारोह में गायक सोनू निगम, अभिनेत्री रूबीना दिलैक,  शेखर सुमन और डॉ. निरंजन हिरानंदानी जैसी मशहूर शख्सियत भी शामिल हुईं। सभी को उनकी असाधारण प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया। आरुषि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से समारोह की तस्वीरें साझा की हैं।
The Sabarmati Report: विक्रांत मैसी की 'साबरमती रिपोर्ट' का दिल दहला देने वाला टीजर जारी, रिलीज डेट का खुलासा
 
विज्ञापन

3 of 5
आरुषि निशंक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आरुषि ने इसके साथ लिखा है, 'आखिर अवॉर्ड्स किसे पसंद नहीं होते! ब्लैक स्वैन अवॉर्ड के लिए एशिया वन मैगजीत और ईटी नाउ का तहे दिल से शुक्रिया'। अभिनेत्री के इस पोस्ट पर फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

4 of 5
आरुषि निशंक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी अभिनय प्रतिभा के साथ-साथ आरुषि पर्यावरण के प्रति अपने समर्पण के लिए भी जानी जाती हैं। वह सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहती हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए वह बढ़-चढ़कर काम करती हैं। सम्मान समारोह में भी अभिनेत्री के मनोरंजन के क्षेत्र व पर्यावरण के लिए किए जा रहे कार्यों की तारीफ की गई। 
Aditi Rao-Siddharth: शादी की खबरों के बीच अदिति ने सिद्धार्थ के साथ साझा की तस्वीर, दिखाई मंगनी की अंगूठी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरुषि निशंक - फोटो : इंस्टाग्राम
पुरस्कार मिलने पर आरुषि ने सभी का आभार जताते हुए कहा, 'ब्लैक स्वैन सस्टेनेबिलिटी चैंपियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। यह पुरस्कार न केवल मेरे प्रयासों को गति देगा, बल्कि अपने कार्यों के लिए मुझे प्रेरणा भी देगा। मैं पर्यावरण के लिए इसी तरह आगे भी काम करती रहूंगी'।
Govinda Joins Shiv Sena: शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें