फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscars 2024: अकादमी अवॉर्ड्स में छाई 'ओपनहाइमर', पूरे सात ऑस्कर पर किया कब्जा, फिर भी नहीं टूटा यह रिकॉर्ड?

Mon, 11 Mar 2024 08:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऑस्कर में ओपनहाइमर की झोली में सात ऑस्कर अवॉर्ड मिले हैं। सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए फिल्म के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन को अवॉर्ड मिला है। बेस्ट लीडिंग के लिए किलियन मर्फी को और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर को ऑस्कर मिला है।
विज्ञापन
ओपनहाइमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

96वें अकादमी अवॉर्ड्स में 'ओपनहाइमर' का दबदबा रहा है। इस फिल्म की झोली में एक या दो नहीं, बल्कि पूरे सात अवॉर्ड्स आकर गिरे हैं। मनोरंजन जगत के सर्वाधिक प्रतिष्ठिक अवॉर्ड समारोह में 'ओपनहाइमर' बेस्ट फिल्म बनकर उभरी है। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ निर्देशन और अभिनेता का अवॉर्ड भी इस फिल्म के लिए क्रमश: क्रिस्टोफर नोलर और किलियन मर्फी को मिला। इसके अलावा अलग-अलग श्रेणी पांच और अवॉर्ड मिले हैं। बेशक इस बार के अवॉर्ड में इसने रिकॉर्ड तोड़ा है। लेकिन, अब तक सर्वाधिक ऑस्कर जीतने के मामले में यह फिल्म रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।

विज्ञापन


इन श्रेणियों में जीते अवॉर्ड
ऑस्कर में ओपनहाइमर की झोली में सात ऑस्कर अवॉर्ड मिले हैं। सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए फिल्म के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन को अवॉर्ड मिला है। बेस्ट लीडिंग के लिए किलियन मर्फी को और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर को ऑस्कर मिला है। इसके अलावा ओपनहाइमर को सात अवॉर्ड्स मिले हैं। फिल्म को बेस्ट पिक्चर, बेस्टर एक्टर, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट सपोर्टिंग रोल के अलावा बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग, बेस्ट एडिटिंग और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड भी मिला है। बेस्ट ऑरिजनल स्कोर, बेस्ट फिल्म एडिटिंग और बेस्ट सिनैमेटोग्राफी का अवॉर्ड मिला है। 
Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना को नहीं पसंद प्री-वेडिंग पार्टी, बोलीं- मेरे बच्चे घर से भाग कर लें शादी
विज्ञापन


बनी सबसे बड़ी विजेता
ओपनहाइमर फिल्म को 13 श्रेणियों में नामांकन मिला था, जिनमें से सात अवॉर्ड इसने अपने नाम सुरक्षित कर लिए हैं। 2024 के अकादमी पुरस्कारों में ओपनहाइमर सबसे बड़ी विजेता बन गई है। लेकिन, इसने अब तक सर्वाधिक ऑस्कर जीतने का रिकॉर्ड नहीं तोड़ा। अब तक की सबसे अधिक ऑस्कर जीत की दौड़ में तीन फिल्में हैं। ये हैं- बेन-हर (1959), टाइटैनिक (1997) और द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिटर्न ऑफ द किंग (2004)।
विज्ञापन

Oscars 2024: ऑस्कर जीतने में असफल रही 'टू किल ए टाइगर', इस डॉक्यूमेंट्री से हार गईं निशा पाहुजा

दूसरे नंबर पर रही 'पुअर थिंग्स'
ओपनहाइमर के बाद पुअर थिंग्स फिल्म छाई रही। इसे चार अवॉर्ड मिले हैं। एमा स्टोन को 'पुअर थिंग्स' के लिए लीडिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा 'पुअर थिंग्स' को तीन अन्य कैटेगरी में अवॉर्ड मिले हैं। बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, प्रोडक्शन डिजाइन और मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग कैटेगरी में भी फिल्म ने ऑस्कर पर कब्जा जमाया है। वहीं, 'बार्बी' ने एक ऑस्कर जीता है।
Sunny Deol: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री की तैयारी में हैं सनी, बोले- फिल्मों से अलग कुछ नया करना चाहता हूं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें