बॉलीवुड में कामयाब पारी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा अब राजनीति की दुनिया में सक्रिय हैं। वह टीएमसी पार्टी से सांसद हैं। बॉलीवुड में 'शॉटगन' के नाम से मशहूर हुए शत्रुघ्न ने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। हीरो के रोल में वह छाए, लेकिन उससे पहले उन्होंने खलनायक के रूप में अच्छी पहचान बनाई। दिलचस्प बात यह है कि करियर के शुरुआत में वह चमके ही विलेन बनकर। ...और आज हम आपको यह सब इसलिए बता रहे हैं, क्योंकि आज उनकी उस फिल्म 'दोस्त' ने 50 साल का सफर पूरा कर लिया है, जिसमें वह खलनायक बने नजर आए।