फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joker 2: Folie A Deux: 'जोकर 2' के ट्रेलर ने तोड़े सभी रिकार्ड्स, 24 घंटे में 17 करोड़ दर्शकों ने देखा

Fri, 12 Apr 2024 01:23 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


हॉलीवुड सुपर स्टार जोकिन फीनिक्स और लेडी गागा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' का ट्रेलर कल यानी 10 अप्रैल को लॉन्च किया गया। पिछले 24 घंटों में निर्देशक टॉड फिलिप्स की इस फिल्म ने कई सारे रिकार्ड्स को तोड़ दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
जोकर: फोली ए ड्यूक्स - फोटो : इंस्टाग्राम
हॉलीवुड सुपर स्टार जोकिन फीनिक्स और लेडी गागा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जोकर 2: फोली ए ड्यूक्स' का ट्रेलर कल यानी 10 अप्रैल को लॉन्च किया गया। पिछले 24 घंटों में निर्देशक टॉड फिलिप्स की इस फिल्म ने कई सारे रिकार्ड्स को तोड़ दिया है। आइए आपको बताते हैं 24 घंटे के अंदर यूट्यूब पर कितने करोड़ दर्शकों ने 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' के ट्रेलर को देखा है।  

 
विज्ञापन

2 of 5
जोकर: फोली ए ड्यूक्स - फोटो : इंस्टाग्राम

निर्देशक टॉड फिलिप्स साल 2019 में जोकिन फीनिक्स के साथ फिल्म 'जोकर' को लेकर दर्शकों के बीच आए थे। टॉड की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकार्ड्स को तोड़ दिया था। अब फिर से दिग्गज निर्देशक 'जोकर' की अगली कड़ी 'जोकर 2: फोली ए ड्यूक्स' के साथ दर्शकों के बीच आने को तैयार हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
जोकर 2: फोली ए ड्यूक्स - फोटो : इंस्टाग्राम
कल यानी 10 अप्रैल को जोकिन फीनिक्स और लेडी गागा की आगामी फिल्म 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' के ट्रेलर को लॉन्च किया गया। ट्रेलर लॉन्च के बाद 24 घंटे के अंदर दुनिया भर में 167 मिलियन दर्शकों ने इसे देख लिया है। 'जोकर' के फैंस में 'जोकर 2: फोली ए ड्यूक्स' को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

4 of 5
जोकर 2: फोली ए ड्यूक्स - फोटो : इंस्टाग्राम
'जोकर 2: फोली ए ड्यूक्स' के ट्रेलर में जोकिन फीनिक्स के शानदार अभिनय की एक झलक देखने को मिल रही है। ट्रेलर की शुरुआत में वे किसी जेल से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। वहीं ट्रेलर में लेडी गागा भी एक अलग अवतार में नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोकर 2: फोली ए ड्यूक्स - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक टॉड फिलिप्स की फिल्म 'जोकर 2: फोली ए ड्यूक्स' की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'जोकर 2: फोली ए ड्यूक्स' के ट्रेलर ने 'बार्बी' के ट्रेलर को पीछे छोड़ दिया है। 

Bhoothnath Returns: अमिताभ बच्चन की 'भूतनाथ रिटर्न्स' को 10 साल पूरे, डर के साथ-साथ खूब हंसाती है फिल्म
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें