UPTET Exam 2019-20 last minute revision: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2019 2020 - Uttar Pradesh Teachers Eligibility Test) का आयोजन बुधवार, 8 जनवरी 2020 को किया जा रहा है। हालांकि बुधवार को भारत बंद को लेकर आईसीएआर नेट समेत कुछ परीक्षाओं की तारीख बदली गई है। लेकिन यूपीटीईटी की तारीख में बदलाव की कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। परिषद् के अनुसार यह परीक्षा तय तिथि में ही ली जाएगी। गौरतलब है कि यूपीटीईटी की परीक्षा की तारीख पहले ही एक बार बदली जा चुकी है।
बहरहाल, हम यहां आपको सामान्य ज्ञान से जुड़े ऐसे 50 सवाल और उनके जवाब दे रहे हैं, जो परीक्षा में आपके काम आ सकते हैं। परीक्षा से पहले एक बार इन सवालों पर नजर जरूर डाल लें।