सोमवार को निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। आयोग ने बताया कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी 2020 को चुनाव होंगे और 11 फरवरी को मतों की गणना के बाद नतीजे आएंगे। इसी घोषणा के साथ दिल्ली में अब आचार संहिता लागू हो गई है। चुनावों में आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाकर चुनाव प्रचार में जुट गई है। हालांकि भाजपा और कांग्रेस ने अब तक मुख्यमंत्री पद के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं की है।
बहरहाल हम आपको बता रहे हैं दिल्ली के अब तक के मुख्यमंत्रियों के बारे में।