प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2020 में इस बार सफल उम्मीदवारों में 30.16 फीसदी बेटियां हैं। परीक्षा में कुल 761 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है। इनमें पुरुषों की संख्या 545 है, जबकि 216 बेटियों ने सफलता के झंडे गाड़े हैं । 10,40,060 उम्मीदवारों ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए किया था आवेदन जिसमें 4,82,770 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए और 2,053 का इंटरव्यू के लिए चयन हुआ था।
25 दिव्यांग उम्मीदवारों ने भी मारी बाजी
7 शारीरिक रूप से अक्षम, 04 दृष्टिबाधित, 10 बधिर और 4 उम्मीदवार बहु-विकलांगता श्रेणी से हैं।
नामी संस्थानों के छात्र रहे हैं टॉप-25 में
टॉप-25 सफल उम्मीदवारों ने देश के नामी संस्थानों से पढ़ाई की है। इनमें आईआईटी, एनआईटी, बिट्स, एनएसयूटी, डीटीयू, जेआईपीएमईआर, सेंट जेवियर, यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई और दिल्ली विश्वविद्यालय शामिल है।
इन उम्मीदवारों ने यूपीएससी में जिन विषयों से सफलता के झंडे गाड़े हैं, उनमें एंथ्रोपोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, कॉमर्स एंड अकाउंटेंसी, अर्थशास्त्र, भूगोल, गणित, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मेडिकल साइंस, फिलॉसफी, भौतिक विज्ञान, राजनीति शास्त्र, इंटरनेशनल रिलेशंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और समाजशास्त्र शामिल हैं।