फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC परीक्षा में इन पांच विषयों से भी पूछे जा सकते हैं सवाल, चंद्रयान-2 भी शामिल

Tue, 10 Dec 2019 09:28 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
UPPSC - फोटो : UPPSC
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 15 दिसंबर को होने जा रही है। मात्र 06 दिन बाकी हैं। आयोग ने एडमिट कार्ड भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। ऐसे में बचा हुआ समय मूल्यवान है। अधिकतर छात्रों के मन में रहता है कि वो अंतिम दिन में कैसे पढ़ाई करें, ताकि लक्ष्य प्राप्त कर सके। इन दिनों उसी विषय को प्राथमिकता देनी चाहिए, जिसके आने की संभावनाएं ज्यादा रहती है। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल एस एस वरुण ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में परीक्षा के पैटर्न में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इसे ध्यान में रख तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
इतिहास
इतिहास में आधुनिक भारत से संबधित अधिक सवाल पूछे जाते हैं। 1857 की क्रांति के बारे में जरूर पढ़ लें। महात्मा गांधी के आंदोलन को भी ध्यान रखें। प्रारंभिक परीक्षा में आंदोलन की तिथि से संबंधित भी कई सवाल आते हैं। बंगाल के विभाजन और हाल ही में सभ्यताओं को लेकर होने वाली खोज पर भी नजर रखें। खुदाई के दौरान मिलने वाले अवशेष के बारे में जान लें। इसके अलावा मध्यकालीन और प्राचीन भारत पर भी नजर रखें। उत्तर प्रदेश का इतिहास जरूर पढ़ें।
विज्ञापन

3 of 6
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
भूगोल
सबसे पहले भारत के भूगोल के बारे में अच्छे से पढ़ लें। इससे बड़े सवाल पूछे जाते हैं। भारत की नदियां, बांध, मिट्टी, खनिज, पहाड़ के बारे में अच्छे से पढ़ लें। खासतौर पर उत्तर प्रदेश की नदियों और भौगोलिक स्थिति के बारे में अच्छे से जान लें। प्रदेश स्तर की परीक्षा होने के चलते इससे सवाल पूछे जा सकते हैं।

4 of 6
करंट अफेयर्स
कुछ वर्षों में करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्नों की संख्या बढ़ी है। हालांकि इसे एक दिन में नहीं पढ़ा जा सकता है। ऐसे में इसे निरंतर पढ़ना जरूरी है। फिर भी पिछले छह महीने के करंट अफेयर्स को अच्छे से पढ़ लें। खासतौर पर अलग-अलग इंडेक्स में भारत की रैंकिंग, किसके द्वारा इंडेक्स जारी किए जाते हैं। इसके अलावा जनगणना से संबंधित भी सवाल पूछे जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मिलेट्री एक्सरसाइज पर भी दें ध्यान
मिलेट्री एक्सरसाइज से संबंधित कई सवाल पूछे जाते हैं। भारत की किस देश के साथ कौन सी मिलेट्री एक्सरसाइज हुई है और उसका नाम अच्छे से याद कर लें। अगर सवाल आता होगा तो सीधे नंबर दिला देगा।

ये भी पढ़ें- कैसे होती है IAS अधिकारियों की ट्रेनिंग, करनी पड़ती है हिमालय की भी ट्रेकिंग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंद्रयान 2 का ऑर्बिटर - फोटो : ISRO
इसरो
पिछले कुछ वर्षों से इसरो के प्रोजेक्ट चर्चा में रहे हैं। चंद्रयान - 2, एंटी सैटेलाइट मिसाइल, गगनयान के अलावा नासा के प्रोजेक्ट पर भी ध्यान रखें। साइंस और टेक्नोलॉजी से कई सवाल पूछे जाते हैं। स्पेस से संबंधित कई प्रोजेक्ट होते हैं, ऐेसे में  इनको याद करना मुश्किल हो जाता है। अर्थव्यवस्था से जुड़े करंट अफेयर्स से भी सवाल पूछे जा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- SSC Sarkari Naukri: 2020-21 के लिए भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, ये हैं पूरे साल की जरूरी तारीखें

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें