यूपी बोर्ड 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
UP Board Admit Card 17 मार्च को जारी हुए प्रवेश पत्र
इसका मतलब है कि यूपी बोर्ड के प्रवेश पत्र आज 17 मार्च, 2022 को जारी किए गए हैं। यूपी बोर्ड हाई स्कूल में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या 27,81,654 है तो वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 24,11,035 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। ऐसे में सभी के प्रवेश-पत्र स्कूल लॉगिन सेक्शन में अपलोड किए जा रहे हैं। इस साल यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित करने के लिए प्रदेश भर में 8,373 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।