BSEB Inter Result / Bihar Board 12th Toppers: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने बुधवार, 16 मार्च, 2022 को दोपहर तीन बजे बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के परिणामों की घोषणा कर दी है। यहां इस खबर में हम आपको बिहार बोर्ड के टॉपर्स की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही उनके प्राप्तांकों और प्रतिशत के बारे में भी जानकारी बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
BSEB Inter Result 2022: बिहार बोर्ड रिजल्ट से जुड़े लाइव अपडेट अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सभी परीक्षार्थी बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। 12वीं की परीक्षा में कु़ल 13 लाख 45 हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 80.15 फीसदी सफल हुए हैं। यानी कुल रिजल्ट 80.15 फीसदी रहा है। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 में कला संकाय का रिजल्ट 79.53%, वाणिज्य संकाय का परिणाम 90.38% तथा विज्ञान संकाय का रिजल्ट 79.81 फीसदी रहा है।