UGC NET 2022
- फोटो : Amar Ujala
UGC NET 2022: कब होगी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से UGC NET, 2022 परीक्षा के लिए तारीख को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, यह बात तय मानी जा रही है कि परीक्षा जून, 2022 में आयोजित की जाएगी। इस बार यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर, 2021 और जून, 2022 दोनों ही सत्र के लिए आयोजित की जा रही है। कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण परीक्षा के शेड्यूल में परिवर्तन किए गए थे। UGC NET का आयोजन देशभर के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।