UGC NET 2020: राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 मार्च यानी आज से शुरू हो गई है। 15 से लेकर 20 जून के बीच एनटीए नेट की परीक्षा करायेगा। योग्य अभ्यर्थी नेट-जेआरएफ के लिए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
यूजीसी- नेट का पहला पेपर 100 नंबर और दूसरा पेपर 200 नंबर का होता है। पहले प्रश्नपत्र में 50 और दूसरे प्रश्नपत्र में 100 अनिवार्य प्रश्न पूछे जाते हैं। दोनों पेपरों के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित होता है। हर प्रश्न के सही उत्तर पर अभ्यर्थी को दो नंबर मिलते हैं। अगर आप यूनिवर्सिटी में लेक्चरर बनने का सपना देख रहे हैं, तो नेट में सफलता हासिल करना आपके लिए बेहद जरूरी है।
नेट के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 15 मई तक उपलब्ध हो जाएंगे। 5 जुलाई को नेट की परीक्षा का रिजल्ट आएगा।
4 of 5
nta ugc net 2019
- फोटो : amar ujala
ऐसे करें UGC NET 2020 के लिए आवेदन
-सबसे पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन पर जाएं।
- यहां आपसे जो जानकारी मांगी जाएगी उसे भरें और सबमिट करें।
- सिस्टम जेनरेटेड एप्लीकेशन नंबर नोट कर लें। यह नंबर मेल और एसएमएस के जरिए आप पर पहुंच जाएगा।
- फॉर्म भरने के बाद आपको फोटो व स्कैन हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करते ही आपका एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भर जाएगा।
नेट में अलग-अलग विषय के लिए तैयारी करते हुए आपको सिलेबस को ध्यान से पढ़ना होता है। नेट के दूसरे पेपर में विषय पर आधारित ही सवाल आते हैं लेकिन ये सवाल बेहद ट्रिकी होते हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने विषय की गहराई से पढ़ाई की होती है वो ही इन सवालों को समझ पाते हैं। नेट की परीक्षा के लिए आपको करेंट अफेयर के साथ ही विषय पर आधारित पढ़ाई भी ध्यानपूर्वक और गहराई से करनी होती है।