वर्तमान समय में आधी से ज्यादा दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में है। ऐसे में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। सैनेटाइजर के अलावा अगर कोई और चीज की सलाह दी जा रही है तो वो है समय-समय पर हाथ धोना। पर यहां हम ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं, जिसने लगभग 10 सालों से हाथ नहीं धोए हैं।
आखिर कौन है वो शख्स? कौन-सा है वो शो, जिसे करता है वो होस्ट? राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप से क्या है रिश्ता? इन सभी सावलों के जवाब आपको आगे की स्लाइड में मिल जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
फॉक्स एंड फ्रेंड्स
- फोटो : social media
कौन है वो शख्स-
ये शख्स है अमेरिका के लोकप्रिय टीवी शो फॉक्स एंड फ्रेंड्स का होस्ट Pete Hegseth।
बता दें कि Pete ने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है।
फॉक्स एंड फ्रेंड्स शो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को बहुत पसंद है।
Pete Hegseth ने कैमरे के सामने इस बात को कबूला कि उन्होंने 10 सालों से अपने हाथ नहीं धोए हैं क्योंकि 'जीवाणु जैसी चीजें वास्तव में नहीं होती'।
विज्ञापन
3 of 5
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
क्या था मामला-
किसी ने Pete को एक दिन पुराना पिज्जा खाते हुए देखा। वो पिज्जा जो फ्रिज में भी नहीं रखा हुआ था। तब आस-पास मौजूद लोगों ने उनसे पूछा कि आप ये बासी पिज्जा क्यों खा रहे हैं? इस पर Pete ने बोला कि उन्हें इसमें कुछ गलत नहीं लगता। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने अपने हाथ भी 10 सालों से नहीं धोए हैं। जब उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया तो उन्होंने कहा कि वायरस दिखाई नहीं देते इसलिए वे हैं भी नहीं।
इस बात में कितनी है सच्चाई?
4 of 5
Corona virus
- फोटो : अमर उजाला।
जो दिखाई नहीं देता उसको न मानने वाले Pete बीमारियों का टीका हमेशा लगवाते हैं।
हालांकि बाद में pete ने इस बात को मजाक बताया। उन्होंने कहा कि हमारा काम ही है कुछ मजेदार कहना।
इस इंटरव्यू से अलग Pete ने यूएसए टुडे के साथ एक और इंटरव्यू किया। उसमें उन्होंने कीटाणुओं से डरने वालों लोगों से कहा कि यहां हर किसी जेब में सैनेटाइजर है। साथ ही वो दिन में 19,000 बार हाथों को सैनेटाइज करते हैं जैसे इससे उनकी जिंदगी बच जाएगी।
वायरस दिखता नहीं है पर जब एक बार आपके हाथ वायरस के संपर्क में आ जाते हैं तो खतरा बहुत बढ़ जाता है। ऐसे में केवल हाथ पानी से धोना काफी नहीं है। साबुन का इस्तेमाल बेहद जरूरी है।
बता दें कि साबुन वायरस में मौजूद लिपिड को खत्म करने का काम करती है। साबुन में फैटी एसिड और सॉल्ट जैसे तत्व होते हैं।
साबुन के तत्व वायरस के बाहरी आवरण को खत्म कर देते हैं।