फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल सेंटर से करोड़पति तक का सफर, ये है इस शख्स की सफलता का राज

Thu, 09 Nov 2017 10:15 AM IST
amarujala.com- Written by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 7
nitin
कुछ लोग अपने विश्वास को और सशक्त बनाने के लिए कॉर्पोरेट नौकरियों को हमेशा के लिए अलविदा कह देते हैं और अपने सपने को पूरे करने के लिए आगे बढ़ जाते हैं। इसी की मिसाल हैं नितिन कामत। जीवन में चमत्कार नहीं, मेहनत काम आती है। आगे बढ़ने के लिए खुद में विश्वास जरूरी है ऐसा मानना है नितिन का।
विज्ञापन

2 of 7
nitin
नितिन कहते हैं कि “ड्राइविंग के वक़्त हमें अपने दिल के बजाय दिमाग से निर्णय लेने की आवश्यकता होती है। यदि आप नियंत्रण खो देंगे तो आप रोड एक्सीडेंट के शिकार हो सकते हैं।"
विज्ञापन

3 of 7
nitin
जिस उम्र में लोगों को करियर की सुध नहीं होती उस उम्र में नितिन स्टॉक ट्रेडिंग मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करना शुरू कर चुके थे। आज नितिन ने अपनी मेहनत और काबलियत के दम पर देश के सफल कारोबारी की लिस्‍ट में अपना नाम दर्ज कराया है।

4 of 7
स्‍टॉक मार्केट में ट्रेडिंग काम सीखने और कुछ पैसा जमा करने के बाद नितिन कामत ने साल 2010 में ब्रोकरेज हाउस जेरोधा की शुरुआत की। नितिन ज़ेरोधा के फाउंडर और सीईओ हैं। उनकी कंपनी में आज की तारीख में 900 के आसपास लोग काम करते हैं। स्‍टॉक मार्केट में ट्रेडिंग से करियर की शुरुआत करना और खुद की कंपनी स्‍टार्ट करके सफलता की बुलंदियों पर पहुंचना बड़ी बात है।
विज्ञापन

5 of 7
नितिन की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब वो पैसे कमाने के लिए कॉल सेंटर में नौकरी करते थे। उस वक्त वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ-साथ ट्रेडिंग भी कर रहे थे उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला ले कर की, लेकिन उसके बाद वे खुद को एक सफल इंटरप्रेनियोरशिप के रूप में देखना चाहते थे। 
विज्ञापन

6 of 7
शुरूआती दिनों में बेशक उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्हें अपने काम करने की कला पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। अपनी ईमानदारी और कड़ी मेहनत से नितिन अपनी कंपनी ज़ेरोधा को एक सफल मुकाम तक पहुचाने में कामयाब होते चले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वर्ष 2010 में भारत को ज़ेरोधा के रूप में पहला ऐसा ट्रेडिंग फर्म मिला जो मौजूदा ब्रोक्रेज़ की कीमत को कम करने तथा प्रति खरीद-बिक्री पर फ्लैट दर से फ़ीस की सुविधा मुहैया कराता हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें