ब्रेकअप के बाद ये हालत होगी, शायद इस लड़की के परीचित लोगों ने भी कभी ऐसा नहीं सोचा होगा। सभी ने यही सोचा था कि ऐसे हालात में इंसान अक्सर डिप्रेशन का शिकार हो जाता है लेकिन फिर उससे उभर भी जाता है।
विज्ञापन
2 of 5
after make over
लेकिन यहां तो डिप्रेशन ने इस लड़की की वो हालत की है कि देखने वालों ने भी खतरनाक रिएक्शन दिए। दरअसल, डिप्रेशन के बाद में ये लड़की कई दिनों तक घर से बाहर नहीं निकली। अपने ऊपर कोई ध्यान नहीं दिया। हालत ऐसी हो गई कि सिर के बाल तक घोंसला बन गए।
विज्ञापन
3 of 5
girl at parlor after breakup
ये मामला अमेरिका के आयोवा का है जिसे ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला कैली ऑलसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। दुनिया की नजरों में आने के बाद सब हैरान थे कि इस लड़की का ऐसा हाल कैसे हो सकते हो।
4 of 5
girl at parlor after breakup
सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई इस लड़की तस्वीर जब सामने आई तो यह वायरल होने लगी। फोटो देखकर ही मालूम पड़ जाएगा कि ब्रेकअप के बाद कई दिनों तक लड़की ने बाल तक नहीं संवारे है। सबसे हैरान कर देने वाली तो बात ये है कि इस लड़की के मेकओवर में कैली को 13 घंटे लग गए। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लड़की किस हालत में वहां पहुंची होगी।
एक लोकल न्यूज चैनल ने इसका वीडियो अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किया है। आप भी देखें...