Bihar Board 12th Toppers 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बुधवार 16 मार्च, 2022 को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा का परिणाम लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। इस बार 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 80.15 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। टॉपर की बात करें तो संगम राज (आर्ट्स) - 96.40, अंकित कुमार गुप्ता (कॉमर्स)- 94.60, अर्जुन कुमार (विज्ञान) - 94.40, सौरव कुमार (विज्ञान) - 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर के अपने-अपने संकाय में टॉपर बने हैं। हालांकि, इनके टॉपर बनने के पीछे इन छात्रों की मेहनत और घरवालों की मदद को कम नहीं आंका जा सकता। अमर उजाला आपको बता रहा है इन टॉपर्स की कहानी...