फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 बच्चों का बाप बना 20 साल का ये नौजवान

Wed, 17 Aug 2016 02:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सफलता
मुशीर मोहम्मद खान जब 20 साल के थे तब उन्होंने एक एनजीओ खोलने के बारे में सोचा था। दोस्त और परिवार ने सपोर्ट किया तो हौसला और बढ़ गया। इसके लिए उनकी पॉकेट मनी बहुत काम आई। आज वो एक एनजीओ चला रहे हैं। साथ ही उन्होंने एक सरकारी स्कूल को भी गोद ले लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

1000 बच्चों को गोद लेकर देश की शान बने मुशीर मोहम्मद खान

2 of 7
सफलता
मुशीर ने बताया कि उन्होंने अपनी पॉकेट मनी से बस्तियों में जाकर कंबल और खाना बांटना शुरू किया। धीरे-धीरे मुशीर और उनके दोस्तों ने मिलकर फ्रीडम अगेन फाउंडेशन (FAF) नाम का एक एनजीओ शुरू किया। 
विज्ञापन

1000 बच्चों को गोद लेकर देश की शान बने मुशीर मोहम्मद खान

3 of 7
सफलता
दिसंबर 2015 में मुशीर और उनके 6 दोस्तों ने मिलकर कचिगुड़ा के एक सरकारी स्कूल को गोद ले लिया। इस स्कूल में करीब 1000 छात्र पढ़ते हैं। उन्होंने इसी स्कूल को क्यों गोद लिया? ‌इस बारे में मुशीर ने कहा कि उन्होंने बहुत से स्कूल में जाकर ये प्रस्ताव रखा था।

1000 बच्चों को गोद लेकर देश की शान बने मुशीर मोहम्मद खान

4 of 7
सफलता
किसी भी स्कूल से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। यहां तक कि कुछ स्कूल के टीचर्स तो हमारा प्रस्ताव सुनकर भड़क उठे। लेकिन जब वो कचिगुड़ा के गवर्नमेंट हाई स्कूल पहुंचे तो वहां के प्रिंसिपल बहुत खुश हुए। उन्होंने तुरंत हमारा प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी।
विज्ञापन

1000 बच्चों को गोद लेकर देश की शान बने मुशीर मोहम्मद खान

5 of 7
सफलता
प्रिंसिपल आर सुमन ने इस बारे में बताते हुए कहा कि मुशीर और उनकी टीम अपने लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने देखा है कि जबसे मुशीर ने ये स्कूल गोद लिया है तबसे जो बच्चे स्कूल नहीं आते थे वो भी आने लगे हैं।
विज्ञापन

1000 बच्चों को गोद लेकर देश की शान बने मुशीर मोहम्मद खान

6 of 7
सफलता
मुशीर की एनजीओ ने 15 अगस्त के मौके पर स्कूल के 600 छात्रों को जूते गिफ्ट किए हैं। मुशीर ने कहा कि बहुत से छात्र स्कूल में चप्पल पहनकर आते थे। छात्र जूते पाकर बहुत खुश। FAF ने हाल ही में स्कूल में एक डिजिटल क्लास भी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सफलता
एनजीओ के वाइस प्रेसिडेंट सैयद शाह मोहम्मद कादरी ने कहा कि उन्होंने ‌प्रिंसिपल से वादा किया था कि वे स्कूल के लिए फंड ‌इकट्ठा करेंगे। इसके लिए उन्होंने अपने कॉलेज प्रिंसिपल से मदद मांगी और वो तुरंत तैयार हो गए। एनजीओ की पूरी टीम चाहती है कि इस सरकारी स्कूल को प्राइवेट स्कूल से भी बेहतर बनाया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें