फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हीरो आफ एन्वायरन्मेंट': इस शख्स ने अकेले कर दिखाया ऐसा काम, मिला पद्मश्री

Sun, 17 Jun 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
पद्मश्री संत सींचेवाल
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हम बता रहे हैं, 'हीरो आफ एन्वायरन्मेंट' की कहानी, जिसने अकेले ऐसा काम कर दिखाया कि पद्मश्री अवार्ड मिला। हम बात कर रहे हैं, पर्यावरण कार्यकर्ता और सिख धर्मगुरु संत बलबीर सिंह सीचेवाल की। साल 2017 में इन्हें इनकी उपलब्धियों के लिए भारत सरकार ने पद्मश्री अवार्ड से नवाजा। इस शख्स ने अकेले प्रदूषित नदी की सफाई करके मिसाल पेश की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
संत सीचेवाल
पंजाब के होशियारपुर में बनी काली बेई नदी एक समय में बहुत प्रदूषित थी। उसमें नहाना तो छोड़, लोग उसके पास से निकल भी नहीं पाते थे। धीरे धीरे नदी के आसपास बसे 40 गांवों के लोग उसमें कचरा डालने लगे थे, लेकिन संत ने अकेले उसकी सफाई कर दी। सन् 2000 में पर्यावरण कार्यकर्ता बलबीर सिंह सीचेवाल ने इस नदी को साफ करने का काम शुरू किया था।
विज्ञापन

3 of 7
संत बलबीर सिंह सीचेवाल - फोटो : amarujala
संत ने अपने समर्थक और सहयोगी सेवकों के साथ मिलकर सबसे पहले इसके किनारों का निर्माण किया और नदी के किनारे पर सड़कें बनवाई। लोगों के बीच जनजागृति अभियान चलाया। इसके तहत लोगों से अपना कचरा कहीं और डालने को कहा गया। नदी में मिलने वाले गंदे नालों का रुख मोड़ा गया और नदी के किनारे बसे लोगों को इसकी पवित्रता को लेकर जागरूक किया।

4 of 7
संत बलबीर सिंह सीचेवाल
नतीजा, जिस नदी के किनारे खड़े होने पर लोगों को नाक पर रुमाल रखना पड़ता था, आज उसी नदी के किनारे लोग पिकनिक मनाते हैं। काली बेई नदी होशियारपुर जिले में 160 किलोमीटर क्षेत्र में बहती है। यह वही काली बेई नदी है, जिसके किनारे 500 साल पहले गुरु नानक देव को अंतर्ज्ञान प्राप्त हुआ था। यहां से अंतर्ज्ञान प्राप्त होने बाद से ही नानक से गुरु नानक के रूप में पहचाने जाने लगे थे।
विज्ञापन

5 of 7
बलबीर सिंह सीचेवाल - फोटो : अमर उजाला
बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल पंजाब के धर्मगुरु और पर्यावरण कार्यकर्ता हैं। सीचेवाला के फॉलोअर दुनियाभर में मौजूद हैं। वे अक्सर पर्यावरण को लेकर अभियान चलाते हैं। टाइम मैग्जीन सीचेवाल को दुनिया भर से चुने गए 30 हीरोज आफ एन्वायरन्मेंट में शामिल कर चुकी हैं। सीचेवाल को 2017 में सफाईगिरी अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था, जो केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अरुण पुरी ने प्रदान किया।
विज्ञापन

6 of 7
बलबीर सिंह सीचेवाल को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
संत सीचेवाल के अथक प्रयासों से प्रभावित होकर पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम दो बार सुल्तानपुर लोधी आए थे। संत सीचेवाल की ओर से म्यूनिसिपल कमेटियों के गंदे पानी को ट्रीट करके खेती में इस्तेमाल करने के लिए लगाए ट्रीटमेंट प्लांट को देखकर पूर्व राष्ट्रपति भी वाह-वाह कह उठे थे। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती भी संत सीचेवाल के पर्यावरणीय कार्यों से प्रभावित होकर हाल ही में सुल्तानपुर लोधी का दौरा करके गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बलबीर सिंह सीचेवाल
पद्मश्री संत सीचेवाल ने अब घग्गर नदी का उद्धार करने का बीड़ा उठाया है। सीचेवाल बताते हैं कि घग्घर नदी व अन्य दरियाओं को दूषित करना कानूनी अपराध है और 22 लो 1974 एक्ट के तहत इस मे 3 साल से 6 साल तक की सजा का भी प्रवाधान है। फैक्ट्रियों का दूषित पानी नदियों में छोडऩा कानूनी अपराध है इसके लिए नदियों पर ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर इस नदी के दूषित पानी को बचाया जा सकता है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें