फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसरो को चंदा मामा की कहानियां सुना रहे हैं लोग, बड़ी मजेदार है इसकी वजह

Fri, 02 Aug 2019 11:41 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
blood moon
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को इन दिनों लोग अपने चंदा मामा से जुड़ी कहानियां सुना रहे हैं। बच्चे हों या बड़े, हर कोई चांद से जुड़ी अपनी-अपनी यादें इसरो के साथ शेयर कर रहा है। लेकिन सवाल है, क्यों? इसरो तो वैज्ञानिक तौर पर काम करता है। फिर लोग उसे कहानियां क्यों सुना रहे हैं? इसकी वजह भी बड़ी मजेदार है और आपके काम की भी। क्योंकि कारण जानने के बाद हो सकता है आप भी उसे चांद से जुड़ी अपनी यादें बताने लगें।

क्या है इसरो को कहानियां सुनाने की वजह
विज्ञापन

2 of 7
इसरो मून स्टोरीज - फोटो : इसरो
दरअसल, इसरो ने ट्वीट के जरिए लोगों से एक सवाल पूछा है। अपने ट्विटर हैंडल पर इसरो ने लिखा है कि 'किसी का भी बचपन चांद की कहानियों के बिना पूरा नहीं होता। चांद से जुड़ी आपके बचपन की भी यादें होंगी। तो आप अपने बचपन की पसंदीदा चांद से जुड़ी याद हमें बताएं और इसरो के सोशल प्लेटफॉर्म्स पर अपना नाम बनाने का मौका पाएं।'

इसरो को कैसे बताएं अपनी कहानियां / यादें
विज्ञापन

3 of 7
moon
इसरो ने एक अगस्त की शाम करीब 5.20 बजे ये ट्वीट किया है। तब से इसे हजारों बार रीट्वीट किया जा चुका है। इसरो के इस ट्वीट पर भी हजारों लोग कमेंट बॉक्स में जाकर अपनी कहानियां / यादें बता रहे हैं। आप भी ऐसा कर सकते हैं। अपनी कहानी / याद शेयर करते समय यहां बताए गए हैशटैग्स भी दें- #ChildhoodMemories #MoonMemoriesMagic #Chandrayaan2 #ISRO 

जानें, कैसी यादें शेयर कर रहे हैं लोग

4 of 7
moon
वेद प्रकाश तिवारी नाम के एक यूजर ने लिखा, 'बिजली कट जाने पर रात में पुलिस लाइन ग्राउंड में खेलते रहते थे चांद की रोशनी वाली उजाली रात में। तब तक जब तक पिटाई की नौबत न आ जाए या बिजली वापस न आ जाए। कई बार तो बिजली आ जाना ही बहुत बुरा लगता था।'

ये भी पढ़ें : क्या है खाने को धर्म बताने वाले Zomato का पुराना नाम, ऐसी है इसके मालिक की कहानी 
विज्ञापन

5 of 7
moon
एक और यूजर हर्ष रंजन ने बताया, 'चांद को लेकर मेरी बचपन की याद- मुझे हमेशा लगता था कि ये चांद मेरा पीछा क्यों कर रहा है?'

दूसरे यूजर को उनके बचपन में चांद में कोई बड़ा सा खरगोश बैठा नजर आता था।

ये भी पढ़ें : एक आसान सवाल जिसमें उलझ गए हैं लाखों लोग, क्या आपको पता है इसका जवाब
विज्ञापन

6 of 7
moon
हिमांशु तिवारी ने लिखा, 'मेरी अम्मा मुझे चांद के धब्बों को पेड़ से फल तोड़ती हुई लड़की की तस्वीर बताकर दिखाती थी, और मुझे भी वह बिल्कुल वैसा ही दिखता था'।

ये भी पढ़ें : QS Ranking: जानें छात्रों के लिए देश और दुनिया में कौन से शहर हैं सबसे अच्छे
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हर्ष और उसकी बनाई चंद्रयान-2 लॉन्च की तस्वीर - फोटो : ट्विटर
वहीं, मिहीर आमडेकर ने इसरो को लिखा कि 'मेरे भतीजे हर्ष प्रणव केलकर ने चंद्रयान-2 का लॉन्च लाइव देखा। उसके बचपन में चांद को लेकर सबसे अच्छी याद यही होगी। उसने चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग की तस्वीर भी बनाई। इसके लिए इसरो तो धन्यवाद'।

ये भी पढ़ें : क्या है खाने को धर्म बताने वाले Zomato का पुराना नाम, ऐसी है इसके मालिक की कहानी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें