स्कूल री-ओपन
उत्तर प्रदेश 12वीं तक के लिए स्कूल खुले
उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों को सभी कक्षाओं के लिए फिर से खोलने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार द्वारा जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के स्कूल 14 फरवरी, 2022 को कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के लिए फिर से खुलेंगे। स्कूलों ने बड़ी कक्षाओं के लिए पहले ही ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करवा दी थी। हालांकि, ऑनलाइन कक्षाएं भी चल रही थीं। जबकि, छोटी कक्षाओं के लिए कोविड-19 के घटते मामलों को देखते हुए फिर से स्कूल खोल दिए गए हैं।