School Reopening 2022: कोविड-19 महामारी के संक्रमण के मामलों में कमी आने के साथ ही कई राज्यों में स्कूल- कॉलेज फिर से खुलने लगे हैं। कुछ राज्यों में स्कूल और कॉलेज सोमवार से सभी कक्षाओं के लिए फिर से खुल गए थे, तो कुछ में मंगलवार, 01 फरवरी से शैक्षणिक संस्थान माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर की कक्षाओं के लिए पुन: खुल गए हैं।
जबकि, कुछ राज्यों में 03 फरवरी, 2022 से शिक्षण संस्थान खुलने जा रहे हैं। ऐसे में यहां इस खबर में आप जान सकते हैं कि आपके राज्य स्कूल-कॉलेज खुलने को लेकर क्या स्थिति है। इससे पहले, पहले अधिकांश राज्यों में COVID-19 संक्रमण के मामलों की खतरनाक वृद्धि को देखते हुए शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए थे तो कुछ राज्यों में शीतकालीन अवकाश को ही आगे बढ़ा दिया गया था। आइए जानते हैं राज्यवार क्या है नया अपडेट -