विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : school open students welcome by teachers in varanasi
गुजरात के आठ जिलों में भी स्कूलों को फिर से बंद करने के निर्देश जारी हुए हैं। सूबे में आगामी 10 अप्रैल तक नियमित कक्षाओं की जगह सभी कक्षाओं की ऑनलाइन क्लास चलेगी। वहीं, दिल्ली सरकार का भी कहना है कि अभी तक ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने का कोई इरादा नहीं है। नौवीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों की कक्षाएं चल रही हैं। हालांकि, पहली से लेकर आठवीं के छात्रों ने पहले ही अपना शैक्षणिक सत्र पूरा कर लिया है और 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू होगा।