क्या होता है क्यूआर कोड?
क्यूआर कोड का फुल फॉर्म है क्विक रिस्पॉन्स कोड। इसे बारकोड की अगली जेनरेशन कहा जाता है जिसमें हजारों जानकारियां सुरक्षित रहती हैं। अपने नाम के ही मुताबिक ये तेजी से स्कैन करने का काम करता है। ये स्क्वायर आकार के कोड होते हैं, जिसमें सारी जानकारी होती है। किसी उत्पाद, फिर चाहे वो किताबें हों या अखबार या फिर वेबसाइट सबका एक क्यूआर कोड होता है।