School Holidays in October 2024: अक्तूबर का महीना बहुत सारी छुट्टियां लेकर आता है। छात्र और अभिभावक आगामी स्कूल की छुट्टियों के लिए उत्साहित हैं। यह महीना छुट्टियों और त्यौहारों से भरा हुआ है, जिससे छात्रों को अपनी पढ़ाई से बहुत जरूरी ब्रेक मिल रहा है। छात्र अपने घरों में बैठकर या सड़कों पर घूमकर त्योहारों का आनंद लेंगे। 2 अक्तूबर को गांधी जयंती से शुरू होकर छुट्टियों की सूची दिवाली तक चलेगी।
इस महीने में गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, वाल्मीकि जयंती, लक्ष्मी पूजा और दिवाली की छुट्टियां होंगी। इन दिनों स्कूल बंद रहेंगे, जिससे परिवार विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अनुष्ठानों में भाग ले सकेंगे।