Kendriya Vidyalaya KVS Class 1 Admission 2022: अगर आप भी अपने लाडले या लाडली का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। केवीएस के लिए पहली कक्षा की दाखिला प्रक्रिया बुधवार, 13 अप्रैल को समाप्त हो रही है। नई शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के अनुसार, पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की न्यूनतम उम्र छह वर्ष होना आवश्यक है। वहीं, अभिभावकों के पास बच्चे का जन्म प्रमाण- पत्र भी होना जरूरी है। बच्चों के दाखिले के इच्छुक अभिभावक केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर प्रवेश पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।