फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले 2021: मुंबई विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई

Thu, 05 Aug 2021 02:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि पहली मेरिट सूची 17 अगस्त, 2021 को जारी की जाएगी। छात्र फॉर्म प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 4
मुंबई विश्वविद्यालय - फोटो : Mumbai University
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा एचएससी परिणाम यानी कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करने के दो दिन बाद, मुंबई विश्वविद्यालय ने आधिकारिक तौर पर सभी एमयू कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए यूजी प्रवेश के लिए अपने कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि पहली मेरिट सूची 17 अगस्त, 2021 को जारी की जाएगी। छात्र फॉर्म प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://mu.ac.in/ पर जा सकते हैं। छात्र ध्यान दें कि पूर्व-प्रवेश ऑनलाइन नामांकन फॉर्म (प्री एडमिशन एनरोलमेंट फॉर्म) के लिए लिंक 04 अगस्त, 2021 से mum.digitaluniversity.ac पर उपलब्ध कराया गया है। 
सभी ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म और प्रवेश पूर्व नामांकन 05 अगस्त से 14 अगस्त 2021 तक दोपहर 01 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। छात्रों को 06 से 14 अगस्त तक प्रवेश पूर्व नामांकन फॉर्म (प्री एडमिशन एनरोलमेंट फॉर्म) के साथ प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन जमा करने होंगे।
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इन-हाउस प्रवेश और अल्पसंख्यक कोटा प्रवेश भी उल्लेखित समयावधि के दौरान पूरा किया जाएगा। डिक्लेरेशन फॉर्म या अंडरटेकिंग के साथ दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन और फीस का ऑनलाइन भुगतान 18 अगस्त से शुरू होगा और 25 अगस्त को दोपहर 03 बजे तक जारी रहेगा।
 
विज्ञापन

2 of 4
दाखिले के लिए विद्यार्थियों की भीड़ - सांकेतिक - फोटो : PTI
दूसरी मेरिट लिस्ट 25 अगस्त और तीसरी 30 अगस्त को
वहीं, दूसरी मेरिट लिस्ट 25 अगस्त, 2021 को शाम 7 बजे जारी की जाएगी, जिसके बाद 26 अगस्त से 30 अगस्त तक दोपहर 03 बजे तक ऑनलाइन सत्यापन और ऑनलाइन फीस भुगतान की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आखिरी एवं तीसरी मेरिट सूची 30 अगस्त, 2021 को निकलेगी और ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन और शुल्क भुगतान 01 सितंबर से 04 सितंबर, 2021 तक उपलब्ध रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 4
Admission 2021 - फोटो : अमर उजाला
अंडरटेकिंग जमा करना आवश्यक
अधिसूचना में उल्लेखित निर्देशों के अनुसार, छात्रों को प्रवेश की पुष्टि के लिए किसी एक कॉलेज में घोषणा पत्र या अंडरटेकिंग जमा करना आवश्यक है। इसके बाद कॉलेज को इन छात्रों को अंतरिम प्रवेश प्रदान करना होगा और मार्कशीट और अन्य प्रमाणपत्रों की हार्ड कॉपी जमा करने के बाद इसकी प्रवेश की पुष्टि करनी होगी।
विज्ञापन

4 of 4
Admission 2021 - फोटो : अमर उजाला
कुछ जिलों में ऑफलाइन आवेदन की अनुमति
कोविड-19 के कारण कोई ऑफलाइन फॉर्म सबमिशन सिस्टम नहीं होगा और कॉलेजों को फिजिकल इंटरेक्शन से बचने के लिए ऑनलाइन सबमिशन सिस्टम बनाने के लिए कहा गया है। वहीं, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पालघर जैसे स्थानों में, जहां प्रवेश के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल होना मुश्किल हो सकता है, कॉलेजों को सख्त कोविड प्रोटोकॉल के साथ एक ऑफलाइन प्रवेश प्रणाली की अनुमति दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें