फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Result 2021: 99.4 फीसदी रहा इस साल दसवीं का रिजल्ट, 100 फीसदी ट्रांसजेंडर पास

Tue, 03 Aug 2021 01:06 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल बोर्ड ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है।
विज्ञापन
1 of 3
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2021 - फोटो : सीबीएसई
CBSE 10th Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल बोर्ड ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर दसवीं का परिणाम जारी किया है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं। कोरोना वायरस के कारण बोर्ड ने इस साल दसवीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। दसवीं का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के जरिए तैयार हुआ है। दसवीं कक्षा के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र, फिर से परीक्षा दे सकेंगे। विद्यार्थी उमंग एप और डिजिलॉकर के जरिए भी दसवीं का रिजल्ट देख सकते हैं।

इस साल दसवीं का पास प्रतिशत 99.4 फीसदी है। लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बाजी मारी है।  लड़कियों का पास प्रतिशत 99.24 फीसदी है जबकि 98.89 फीसदी लड़के दसवीं में पास हुए हैं। इस साल ट्रांसजेंडर का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है।
विज्ञापन

2 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
एसएमएस और उमंग एप से ऐसे देखें रिजल्ट
विद्यार्थियों को सबसे पहले उमंग एप डाउनलोड करना होगा। छात्र गूगल प्ले स्टोर से उमंग एप डाउनलोड करें। इसके बाद वहां उपलब्ध ऑप्शन में सीबीएसई सिलेक्ट करें और उसके बाद अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें। जैसे ही छात्र अपनी डिटेल डालेंगे उनका दसवीं का रिजल्ट खुल जाएगा।




विद्यार्थी एसएमएस के जरिए भी दसवीं का रिजल्ट मंगा सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी CBSE10 ROLLNUMBER > ADMITCARDID > दर्ज करके 7738299899 नंबर पर सेंड करें। इस तरह उनको अपना रिजल्ट पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे दसवीं का परिणाम
-सबसे पहले विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर दसवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद छात्रों को अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद दसवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।

इन वेबसाइट्स और एप पर चेक करें रिजल्ट
  1. cbseresults.nic.in
  2. results.gov.in
  3. digilocker.gov.in
  4. cbse.gov.in
  5. Indiaresults
  6. DigiLocker app
  7. UMANG app
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें