फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई विश्वविद्यालय: कॉलेजों को निर्देश, 100 फीसदी माफ करे छात्रों की फीस

Fri, 06 Aug 2021 11:04 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

मुंबई विश्वविद्यालय ने कॉलेजों से उन छात्रों की फीस को 100 फीसदी माफ करने के लिए कहा है, जिन्होंने कोरोना वायरस के कारण अपने अभिभावक खोए हैं।
 
विज्ञापन
1 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
मुंबई विश्वविद्यालय ने कॉलेजों से उन छात्रों की फीस को 100 फीसदी माफ करने के लिए कहा है, जिन्होंने कोरोना वायरस के कारण अपने अभिभावक खोए हैं। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को निर्देश दिया है कि जिन छात्र-छात्राओं ने वैश्विक कोरोना महामारी के कारण अपने अभिभावकों को खोया है उनको कॉलेज फीस में 100 फीसदी की छूट दी जाए।

30 फीसदी तक शैक्षणिक शुल्क कम करने का भी निर्देश
विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को 30 फीसदी तक शैक्षणिक शुल्क कम करने का भी निर्देश दिया है। यह राहत केवल शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए लागू होगी। मुंबई यूनिवर्सिटी की ओर से जारी सर्कुलर में यह बात कही गई है। विश्वविद्यालय की तरफ से यह निर्देश महाराष्ट्र सरकार के निर्देश के अनुसार जारी किया गया है। यह निर्देश यूजी, पीजी पाठ्यक्रमों, कला छात्रों और वाणिज्य विषयों के छात्रों के लिए लागू होगा।

 
विज्ञापन

2 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुस्तकालय और प्रयोगशाला शुल्क कम किया जाए
विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि सभी कॉलेज पुस्तकालय शुल्क और प्रयोगशाला शुल्क में 50 फीसदी की कमी करे। इसी तरह परीक्षा शुल्क में 25 फीसदी की कटौती की जाएगी। उन कॉलेजों के लिए एक्स्ट्रा करिकुलर फीस में भी 50 फीसदी की कमी की जाएगी, जिन्होंने एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज की हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
जिन कॉलेजों ने पाठ्येतर गतिविधियों का संचालन नहीं किया है, उन्हें इसके लिए छात्रों से कोई शुल्क नहीं लेना चाहिए। विश्वविद्यालय का कहना है कि कॉलेजों को छात्रों को शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए किश्तों में फीस का भुगतान करने का विकल्प देने पर भी विचार करना चाहिए। हालांकि, मुंबई विश्वविद्यालय का कहना है कि अगर कोरोना महामारी की स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाती है और छात्रों को शारीरिक रूप से कॉलेजों में भाग लेने की अनुमति दी जाती है, तो छात्रावास शुल्क सहित विभिन्न मदों के तहत आनुपातिक शुल्क घटक अलग से लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें