फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka CET: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आज से शुरू, पढ़िए ये हैं अहम दिशा-निर्देश

Sat, 28 Aug 2021 10:21 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

जीव विज्ञान, गणित की परीक्षा 28 अगस्त को, भौतिकी, रसायन विज्ञान की 29 अगस्त को और कन्नड़ की गडिनाडु और होरानाडु कन्नड़ की परीक्षा 30 अगस्त को होगी। परीक्षा को लेकर विशेष गाइडलाइन जारी की गई है। 
विज्ञापन
1 of 4
2021 Karnataka CET Exam - फोटो : iStock
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) की ओर से कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी केसीईटी 2021 (KCET 2021) की परीक्षाएं सोमवार 28 अगस्त से आयोजित की जा रही हैं। ये परीक्षाएं 30 अगस्त तक रोजाना दो पारियों में आयोजित की जाएंगी।
पहली पारी की परीक्षा सुबह 10.30 से 11.50 बजे तक और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2.30 से 3.50 बजे तक आयोजित होगी। इन परीक्षाओं के लिए कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) की ओर से परीक्षा एवं कोरोना संक्रमण से बचाव के निमित्त विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) की ओर से केसीईटी का आयोजन राज्य भर में 500 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है।

एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, जीव विज्ञान, गणित की परीक्षा पहले दिन 28 अगस्त को, भौतिकी, रसायन विज्ञान की 29 अगस्त को और कन्नड़ की गडिनाडु और होरानाडु कन्नड़ की परीक्षा 30 अगस्त को होगी। बता दें कि कर्नाटक सीईटी कर्नाटक में कॉलेजों और संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले इंजीनियरिंग, फार्मेसी, डी फार्मा और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आयोजित एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है।
आगे पढ़ें अहम दिशा-निर्देश :- 
विज्ञापन

2 of 4
परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।
परीक्षा से पहले पढ़ लें ये अहम निर्देश
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण द्वारा केसीईटी 2021 के एडमिट कार्ड 12 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट- kea.kar.ac.in पर जारी कर दिए गए थे। यहां परीक्षा संबंधी निर्देश और कोविड-19 से बचाव के लिए जारी दिशा - निर्देश बताए गए हैं, जिनका केसीईटी 2021 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को पालन करना होगा। आइए जानते हैं:- 
विज्ञापन

3 of 4
exam - फोटो : amar ujala
इन बातों का रखें ध्यान
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर हर समय मास्क पहनना अनिवार्य है और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहली घंटी से कम से कम दो घंटे पहले पहुंचना होगा। उसके लिए रिपोर्टिंग टाइम का उल्लेख केसीईटी एडमिट कार्ड 2021 पर किया गया है। 
  • केसीईटी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा हॉल में साथ ले जाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को जांच के लिए परीक्षा हॉल में एक वैध पहचान, आईडी प्रमाण भी अपने साथ ले जाना चाहिए।
  • छात्रों को पहली घंटी के बाद परीक्षा हॉल में अपनी सीट पर बैठना होगा। तीसरी घंटी बजने के बाद किसी भी छात्र को केसीईटी परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

4 of 4
प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
क्या करें और क्या न करें
  • उम्मीदवारों को ओएमआर शीट भरने के लिए नीले या काले बॉलपॉइंट पेन ले जाने की अनुमति है। किसी अन्य रंग की पेंसिल या पेन की अनुमति नहीं होगी।
  • छात्रों को अपने बाएं हाथ के अंगूठे का निशान ओएमआर शीट के निचले हिस्से में दिए गए स्थान पर या जहां भी उन्हें कहा जाए, लगाना होगा।
  • उम्मीदवारों को प्रश्न पुस्तिका पर सीरियल नंबर और ओएमआर शीट पर एक समान नंबर की जांच करनी चाहिए। यदि वे मेल नहीं खाते हैं, तो उम्मीदवारों को तुरंत परीक्षा निरीक्षक से संपर्क करना चाहिए।
  • परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार की कलाई घड़ी पहनने की अनुमति नहीं है। इसके साथ ही, छात्रों को गैजेट, पेजर, मोबाइल फोन, मार्कर, ब्लूटूथ, सफेद तरल पदार्थ, कैलकुलेटर, वायरलेस सेट, कागज के टुकड़े, किताबें / नोट्स आदि जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को ले जाने पर रोक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें