फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन अप्रैल सेशन 2021: आवेदन में सुधार और फीस जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ी, पढ़िए पूरी खबर

Tue, 06 Apr 2021 05:51 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
जेईई मेन 2021 - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य 2021 के आवेदन फॉर्म में बदलाव की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 7 अप्रैल यानी कल तक आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। साथ ही शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख भी 7 अप्रैल कर दी गई है। अभ्यर्थी कल रात 11:50 बजे तक अप्रैल सेशन के लिए फीस जमा कर सकते हैं। एनटीए ने इसे लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया है। ऐसे में इंजीनियरिंग एंट्रेंस टेस्ट देने वाले अभ्यर्थी एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 3
जेईई मेन - फोटो : पीटीआई
जेईई मेन अप्रैल सत्र की परीक्षा 27,28,29 और 30 अप्रैल को होगी। वहीं, जेईई मेन मई परीक्षा 2021, 24,25,26 27 और 28 मई को आयोजित होगी। अप्रैल सत्र की जेईई मेन परीक्षा पेपर-1 (बीई/बीटेक) के लिए होगी। अभ्यर्थियों के लिए कुछ ही दिन में इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। एनटीए ने अभी एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि की जानकारी नहीं दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
जेईई मेन परीक्षा - फोटो : पीटीआई
आपको बता दें कि पेपर -1 की परीक्षा, इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई और बीटेक में दाखिले के लिए होती है। वहीं, जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा बी.आर्क और 2बी (प्लानिंग) के लिए होती है जो कि मई सेशन में होगी। इस साल हिंदी और अंग्रेजी के साथ 13 भाषाओं में जेईई मेन परीक्षा का आयोजन किया जाना है।

जेईई मेन 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन में सुधार
-सबसे पहले जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको जेईई मेन करेक्शन का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको एप्लीकेशन और पासवर्ड ने लॉग इन करना होगा।
-इसके बाद अपने फॉर्म में सुधार करके फॉर्म सबमिट करना है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें