फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAM 2021: आईआईटी और आईआईएससी में दाखिले के लिए जरूरी है यह परीक्षा, जानिए सबकुछ

Tue, 18 May 2021 07:30 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इस खबर में आपको आईआईटी और आईआईएससी के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों जैसे एमएससी और एमएससी-पीएचडी आदि में दाखिले के लिए जरूरी जैम परीक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया है। 
विज्ञापन
1 of 5
IIT JAM 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश के सर्वश्रेष्ठ उच्च शिक्षा संस्थानों में शुमार आईआईटी और आईआईएससी में दाखिले के लिए होनी वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अब नजदीक आ चुकी है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो तैयार हो जाइए। यहां इस खबर में आपको आईआईटी और आईआईएससी के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों जैसे एमएससी और एमएससी-पीएचडी आदि में दाखिले के लिए जरूरी जैम परीक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

कौन कर सकते हैं आवेदन?
अगर आप भी स्नातक कर चुके हैं और आगे की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी आईआईटी और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस यानी आईआईएससी से करना चाहते हैं तो जैम परीक्षा क्लीयर करना आपके लिए बेहद जरूरी है। बता दें कि इस बार जैम परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु की ओर से किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए आवेदन से 20 अप्रैल से शुरू हुए थे, हालांकि, अब आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आ चुकी है।
 
विज्ञापन

2 of 5
जैम परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जैम 2021 की आवेदन प्रक्रिया?
वैसे तो परीक्षा भी हर साल फरवरी माह में आयोजित की जाती है, लेकिन इस बार वैश्विक संक्रामक महामारी कोरोना वायरस के कारण परीक्षा को टाल दिया गया था। खैर, इस बार भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु द्वारा 20 मई, 2021 को JAM 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट - मास्टर्स के लिए पंजीकरण नहीं किया, वे IISC JAM की आधिकारिक वेबसाइट jam.iisc.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  
 
विज्ञापन

3 of 5
IIT JAM 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इन कोर्सेज में मिलेगा दाखिला
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार, आईआईटी, आईआईएससी के एमएससी (दो वर्षीय), संयुक्त एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी दोहरी डिग्री, एकीकृत पीएचडी और अन्य स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों में अपनी मेरिट और पसंद के आधार पर प्रवेश पा सकते हैं। आवेदन के लिए, जैम ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रणाली वेबसाइट (JOAPS) में लॉग इन करने पर, उम्मीदवार को आवश्यक जानकारी भरनी होगी है, जैसे शैक्षणिक योग्यता, अंकों का प्रतिशत / सीजीपीए, श्रेणी, शारीरिक विषमता स्थिति इत्यादि सहित। 

 

4 of 5
भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु - फोटो : IISc
जैम 2021 आवेदन शुल्क?
प्रवेश संस्थानों में कार्यक्रमों के ईआर और एमईक्यू के आधार पर पाठ्यक्रम वरीयता क्रम को ध्यान से चुनने के बाद, ₹600/- का भुगतान गैर-वापसी योग्य प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में किया जाना है। भुगतान joaps.iisc.ac.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। जैम 2021 के तहत प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए संस्थान द्वारा पहली मेरिट सूची तैयार की जाएगी और इसकी घोषणा 15 जून, 2021 को की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IIT Madras - फोटो : सोशल मीडिया
इन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश 
आईआईएससी बेंगलुरु, आईआईटी भिलाई, आईआईटी भुवनेश्वर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी धनबाद, आईआईटी गांधीनगर, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी मद्रास, आईआईटी मंडी, आईआईटी पलक्कड़, आईआईटी पटना, आईआईटी रुड़की, आईआईटी रोपड़, आईआईटी तिरुपति, आईआईटी वाराणसी आदि।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें