ब्रिटेन का शाही परिवार दुनिया का सबसे चर्चित शाही परिवार है। महारानी एलिजाबेथ 2 के साथ-साथ इस परिवार के कुछ ऐसे प्रमुख सदस्य हैं, जो सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं, पूरी दुनिया में अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल में एक रिपोर्ट आई है जिसमें ये बताया गया है कि दुनिया का ये सबसे चर्चित शाही परिवार साल में कितने दिन काम करता है। महारानी एलजाबेथ 2 कितने दिन काम करती हैं, उनके बेटे-बहू कितने दिन काम करते हैं?
दरअसल यूनाइटेड किंगडम (UK) राज्यतंत्र के सभी आधिकारिक कार्यक्रम कोर्ट सर्कुलर में दर्ज किए जाते हैं। कोर्ट सर्कुलर उस दस्तावेज को कहते हैं रोज के उन सभी कार्यक्रमों की सूची होती है जिसमें रानी या उनके परिवार के सदस्य शामिल होते हैं। हालांकि शाही परिवार के कई सदस्य कुछ ऐसे निजी कार्यक्रमों में भी शिरकत करते हैं जिससे उनके सामाजिक कार्यों को बल मिलता है। लेकिन इन निजी कार्यक्रमों की सूची कोर्ट सर्कुलर में दर्ज करना जरूरी नहीं है।
इसी कोर्ट सर्कुलर के आधार पर ब्रिटेन के प्रेस एसोसिएशन ने शाही परिवार के 2019 के कार्यदिवसों के आंकड़े प्रकाशित किए हैं। इसमें परिवार के प्रमुख नौ सदस्यों का जिक्र किया गया है। इसके अनुसार साल 2019 में ब्रिटिश शाही परिवार के इन नौ सदस्यों ने मिलकर कुल 761 दिन काम किया।
रानी एलिजाबेथ समेत किस सदस्य ने कितने दिन काम किया.. इस बारे में आगे की स्लाइड्स में पढ़ें।
राजकुमारी एन (Princess Anne)
रानी एलिजाबेथ 2 (Queen Elizabeth 2) की बेटी राजकुमारी एन साल की सबसे ज्यादा काम करने वाली सदस्य रहीं। एन ने साल 2019 में कुल 167 दिन काम किया।
राजकुमार चार्ल्स (Prince Charles)
रानी के बेटे राजकुमार चार्ल्स इस मामले में अपने परिवार में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने साल में 125 दिन काम किया।
राजकुमार एंड्रयू (Prince Andrew)
बीबीसी पर एक इंटरव्यू के कारण आलोचनाओं का सामना करने के बाद एंड्रयू कुछ समय पहले ही अपने लोक दायित्वों से सेवानिवृत्त हुए हैं। साल 2019 की बात करें, तो उन्होंने 90 दिन काम किया।
रानी एलिजाबेथ 2 (Queen Elizabeth 2)
93 साल की रानी एलिजाबेथ 2 ने साल 2019 में कुल 67 दिन काम किया। ये साल 2018 से चार दिन ज्यादा है। बता दें कि रानी एलिजाबेथ के शासन का ये 68वां साल है।