फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहे ये 10 मुख्यमंत्री, एक ने तो 24 सालों तक किया राज

Wed, 04 Dec 2019 03:35 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले राजनेता - फोटो : अमर उजाला
हाल में महाराष्ट्र को उद्धव ठाकरे के रूप में नया मुख्यमंत्री मिला है। चुनाव व मतगणना खत्म होने के करीब एक महीने लंबे इंतजार के बाद। इस दौरान सत्ता पाने और मुख्यमंत्री पद हासिल करने को लेकर चला सियासी ड्रामा किसी से छिपा नहीं है। कैसे देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भी इस्तीफा देना पड़ा और उद्धव ठाकरे का राज्याभिषेक हुआ।

जैसे केंद्र सरकार का प्रमुख प्रधानमंत्री होता है, उसी तरह किसी भी राज्य का प्रमुख वहां का मुख्यमंत्री होता है। वैसे तो सीएम का सामान्य कार्यकाल 5 साल का होता है। लेकिन भारत में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं जो एक दशक से भी ज्यादा किसी राज्य की सत्ता में बने रहे। आगे हम आपको ऐसे ही 10 मुख्यमंत्रियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने देश के इतिहास में बतौर मुख्यमंत्री सबसे लंबे समय तक सत्ता संभाली। आगे पढ़ें इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
पवन कुमार चामलिंग

पवन चामलिंग

पवन कुमार चामलिंग भारत के सिक्किम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री है। सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में पवन चामलिंग 24 सालों तक कार्यकाल संभालते रहे। इन्होंने पहली बार 12 दिसंबर 1994 को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 
विज्ञापन

3 of 11
jyoti basu

ज्योति बसु

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने साल 1977 से 2000 तक यानी 23 सालों तक राज्य में सत्ता संभाली। पहली बार साल 1977 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

4 of 11
गेगांग अपांग - फोटो : social media

गेगांग अपांग

गेगांग अपांग साल 1980 से 1999 तक अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। यानी उन्होंने 19 सालों तक यहां सत्ता संभाली है।
विज्ञापन

5 of 11
वीरभद्र सिंह - फोटो : self

वीरभद्र सिंह

वीरभद्र सिंह (जन्म 23 जून 1934) हिमाचल प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री रह चुके हैं। दिसंबर 2017 में भाजपा के जय राम ठाकुर द्वारा प्रतिस्थापित किए जाने से पहले 1983 से 1990, 1993 से 1998, 2003 to 2007 और 2012 से 2017 तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन

6 of 11
माणिक सरकार

माणिक सरकार

माणिक सरकार करीब 1998 से 2018 तक.. यानी 19 सालों तक त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे हैं।
 
विज्ञापन

7 of 11
नवीन पटनायक (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

नवीन पटनायक 

नवीन पटनायक बीते 19 सालों से ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं। 2000 के ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली ।

8 of 11
एम करुणानिधि

एम. करुणानिधि

मुथुवेल करुणानिधि भारतीय लेखक और राजनेता थे। इन्होंने 18 साल तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। 7 अगस्त 2018 को उनका निधन हो गया। 

9 of 11
यशवंत सिंह परमार- - फोटो : social media

यशवंत सिंह परमार

यशवंत सिंह परमार भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और हिमाचल प्रदेश राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे। ये 18 साल तक सीएम पद पर बने रहे। 2 मई 1981 को इनका निधन हुआ था।

10 of 11
प्रकाश सिंह बादल

प्रकाश सिंह बादल

प्रकाश सिंह बादल (जन्म 8 दिसंबर 1927) ने 17 साल तक पंजाब में सीएम कुर्सी संभाली। 

ये भी पढ़ें- UPPSC: 15 दिसंबर को देनी है परीक्षा? इस रणनीति को अपनाकर पा सकते हैं सफलता
विज्ञापन

11 of 11
नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
इनके अलावा कुछ और नाम भी हैं, जिन्होंने देश के किसी न किसी राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में 10 साल से ज्यादा काम किया। 
  • मोहन लाल सुखाड़िया - राजस्थान
  • प्रतापसिंह राणे - गोवा
  • एससी जमीर - नगालैंड
  • शीला दीक्षित - दिल्ली
  • ओकराम इबोबी सिंह - मणिपुर
  • तरुण गोगोई - असम
  • रमन सिंह - छत्तीसगढ़
  • श्री कृष्ण सिन्हा - बिहार
  • बिधान चंद्र रॉय - पश्चिम बंगाल
  • जे. जयललिता - तमिलनाडु
  • एन. चंद्रबाबू नायडू - आंध्र प्रदेश
  • शिवराज सिंह चौहान - मध्य प्रदेश
  • बिमला प्रसाद चालिहा - असम
  • नरेंद्र मोदी - गुजरात
  • नीतीश कुमार - बिहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें