दिल्ली चुनाव में बिगुल बजने के बाद से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जहां आम आदमी पार्टी इस चुनाव में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में किए अपने काम के नाम पर वोट मांग रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा दिल्ली की जनता से केंद्र सरकार द्वारा किए काम और प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट लेने के लिए प्रचार कर रही है।
लेकिन आज हम आपको बताएंगे उस दिल्ली के नाम के पीछे की कहानियों के बारे में जिसकी सत्ता पर काबिज होने के लिए इस समय ये राजनीतिक पार्टियां सभी दांव-पेंच लगा रही हैं। बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा, और 11 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे।