केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
माना जा रहा है कि परीक्षाओं को लेकर प्राप्त सुझावों के साथ रविवार, 30 मई को केंद्रीय मंत्री समूह की प्रधानमंत्री के साथ उच्च स्तरीय बैठक हो सकती है। संभव है कि इसमें अंतिम फैसला किया जाएगा। जिसकी घोषणा, 01 जून को हो सकती है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक खुद परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर सकते हैं। बता दें कि, रविवार, 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी मन की बात भी करने वाले हैं। इस दौरान वे भी परीक्षाओं के संबंध में अपने विचार देश के सामने रख सकते हैं।