CBSE Class 10th 12th Exam Hall Ticket: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं बुधवार, 15 फरवरी, 2023 से शुरू होने वाली हैं। परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से एडमिट अब किसी भी समय जारी किए जाने की उम्मीद है क्योंकि परीक्षा शुरू होने में महज एक सप्ताह बचा है। छात्रों को इस मामले में सतर्क रहना महत्वपूर्ण है क्योंकि उनके लिए एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। इस खबर में, जो उम्मीदवार कक्षा 10वीं और 12वीं की आगामी बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पंजीकृत हैं, वे अन्य सभी प्रासंगिक सूचनाओं के साथ सीबीएसई की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।