फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Result Out: नौ लाख छात्रों का इंतजार खत्म, जेईई मेन जनवरी सत्र का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 07 Feb 2023 10:12 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NTA JEE Main 2023 Result Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा JEE MAINs 2023 के पहले चरण यानी जनवरी सत्र के लिए पेपर 1 (BE, BTech) का परिणाम घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन
1 of 3
JEE Mains result 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
NTA JEE Mains result 2023 session 1 scorecard: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा JEE MAINs 2023 के पहले चरण यानी जनवरी सत्र के लिए पेपर 1 (BE, BTech) का परिणाम घोषित कर दिया है। एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार जो जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने क्रेडेंशियल्स जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Mains result 2023 session 1 toppers  इन छात्रों को मिले 100 पर्सेन्टाइल

एनटीए जेईई मेन 2023 के पहले चरण के रिजल्ट में कई छात्रों ने टाॅप किया है। जेईई मेन 2023 के जनवरी सत्र में 100 पर्सेन्टाइल स्कोर करने वाले छात्रों में कौशल विजयवर्गीय, देशांक प्रताप सिंह, हर्षुल संजय भाई, सोहम दास, दिव्यांश हेमेन्द्र शिंदे एवं कृष गुप्ता विद्यार्थी शामिल हैं।  
 
विज्ञापन

2 of 3
JEE Mains Result 2023 Out - फोटो : NTA

JEE Mains Result 2023 Out बीई, बीटेक के लिए 8.6 लाख विद्यार्थी पंजीकृत

जेईई मेन 2023 सत्र 1 की परीक्षाएं जनवरी 24, 25, 28, 29, 30, 31 और एक फरवरी को आयोजित की गई थी। इस साल जेईई मेन जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए ही नौ लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। कुल आवेदकों में से, पेपर एक यानी बीई, बीटेक के लिए 8.6 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें छह लाख से अधिक छात्र उम्मीदवार और 2.6 लाख से अधिक छात्राएं शामिल हैं। जेईई मेन्स 2023 के परिणाम के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवार राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) और जेईई एडवांस 2023 में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। जेईई मेन 2023 सत्र 2 अप्रैल 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
JEE Main 2023 Result Out - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

NTA JEE Mains Result 2023 जननवरी सत्र का परिणाम कैसे देखें?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार जेईई मेन 2023 की आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, 'जेईई मेन्स 2023 सत्र 1 स्कोरकार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
  3. जेईई मेन 2023 लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. जेईई मेन 2023 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. जेईई मेन सत्र 1 का परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें